Product Review : कोमल और सुन्दर त्वचा पाने के लिए इस्तेमाल करें यह आयुर्वेदिक सोप

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महिलाएं महंगे स्किन ट्रीटमेंट से लेकर तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स तक सभी चीजों का इस्तेमाल करती हैं। वहीं रोजाना मार्केट में नए से नए प्रोडक्ट्स देखने को मिल रहे हैं, जिसे महिलाएं बेहद पसंद करती दिखाई दे रही हैं।
आपने वैसे तो स्किन केयर के लिए कई प्रोडक्ट्स के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको दिखाने और बताने वाले हैं एक ऐसे साबुन के बारे में जो आपके चेहरे पर ग्लो लाने का काम करेगा। साथ ही बताएंगे इससे जुड़ी साभी बातें जैसे कि क्या हैं इस प्रोडक्ट के दावे, दाम, फायदे और हमारा एक्सपीरियंस। अगर आप भी जानना चाहती हैं ये सभी बातें तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
दावे
- अयुथवेद नट्स और केसर लग्जरी हैंडमेड कैस्टाइल साबुन पौष्टिक तेलों के साथ-साथ एक्सफोलिएटिंग नट्स और कश्मीरी केसर का मिश्रण है।
- इसमें मौजूद नट्स और कश्मीरी केसर आपको चेहरे को धोते समय सुबह एक लक्जरी एहसास दिलाएंगे।
- इस साबुन में ओलिव ऑयल मौजूद है जो आपकी त्वचा को पोषण देने में मदद करेगा।
- इसमें मौजूद तत्व पोर्स को साफ करने के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं।
इसे भी पढ़ें : स्किन में रेडिएंस और ग्लो को बरकरार रखने के लिए इस्तेमाल करें यह फेस सीरम
पैकेजिंग
बात अगर पैकेजिंग की करें तो ये एक हल्के कार्डबोर्ड के डिब्बे में आपको मिलेगा, जिसके अंदर कागज में लिपटा हुआ साबुन आपको देखने के लिए मिल जाएगा।
टेक्सचर
इसका टेक्सचर काफी लाइट वेट है और सॉफ्ट है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये एक हैंडमेड साबुन है, लेकिन इसमें केसर के तत्व आपको देखने को मिल जाएंगे।
कीमत
वैसे तो इसकी कीमत करीब 400 रुपये है, जिसमें आपको 110 ग्राम प्रोडक्ट मिलेगा। लेकिन ऑनलाइन आपको इसका दाम कम भी मिल सकता है।
फायदे
- इसमें मौजूद नट्स त्वचा में मौजूद पोर्स को साफ करने में मदद करते हैं।
- ये नट्स त्वचा को एक्सफोलिएट करने का काम करते हैं।
- साथ ही इसमें कश्मीरी केसर भी डाला गया है जो स्किन पर ग्लो लाने का काम करता है।
- इसके अलावा ओलिव ऑयल भी मौजूद है जो त्वचा के अंदर तक जाकर पोषण देने के लिए बेहद लाभदायक साबित होता है।
इसे भी पढ़ें : Product Review: हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या को कम करेगा ये सीरम
नुकसान
जहां तक मैंने इसे परखा है, वहां तक मुझे इसका किसी भी तरह का नुकसान देखने को नहीं मिला है। यह साबुन हर तरह के स्किन टाइप को सूट करता है।
मेरा एक्सपीरियंस
इसका टेक्सचर बाकी साबुनों से काफी सॉफ्ट है तथा इसकी खुशबू भी काफी अच्छी है।
रेटिंग 5
इसी के साथ अगर आपको बताया हुआ ये साबुन और इसे इस्तेमाल करने का मेरा एक्सपीरियंस पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।