साबुन या फेस वाश की जगह इस्तेमाल करें ये एक खास चीज, चेहरे की बढ़ेगी खूबसूरती

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। वे बाजार के प्रोडक्ट के अलावा पार्लर में कई तरह के ट्रीटमेंट भी लेती हैं। ऐसे में अगर आप भी चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए फेस पर साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल करती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास चीज के बारे में।
चेहरे के लिए खास घरेलु उपाय
कई बार चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं बाजार के प्रोडक्ट के साथ-साथ घरेलू नुस्खे भी आजमाती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और फेस वॉश या साबुन की जगह कोई खास उपाय तलाश रही है, तो आप घर पर रहकर दही का इस्तेमाल कर सकती है। दही न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह आपके चेहरे की खूबसूरती को दोगुना करने में भी बेहद मददगार साबित हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं दही को इस्तेमाल करने का सही तरीका।

यह भी पढ़ें- Raw Milk for Dry Skin: चेहरे पर साबुन की जगह ऐसे लगाएं कच्चा दूध, सर्दियों में भी बना रहेगा नेचुरल ग्लो
एक्सपर्ट से जानें चेहरे के लिए दही का इस्तेमाल
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उनके मुताबिक चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए न सिर्फ बाजार के महंगे प्रोडक्ट बल्कि कुछ घरेलू नुस्खे भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ऐसे में आप रोजाना सुबह उठने के बाद अपने चेहरे पर ताजा दही लगा सकती है।
दही के साथ कच्चा दूध
ताजे दही को आप डायरेक्ट अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकती हैं, लेकिन ध्यान रहे अगर आपकी सेंसेटिव स्किन है, तो आप इसके साथ कच्चा दूध मिक्स कर इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर सकती हैं। इस पेस्ट को आप रात में चेहरा धोने के बाद 30 मिनट के लिए लगाकर रखें, उसके बाद अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो लें। इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा साथ ही स्किन मुलायम और सॉफ्ट बनेगी।

यह भी पढ़ें- Glowing Skin At Home: चेहरे पर नजर आ सकता है इंस्टेंट ग्लो, कच्चा दूध और गुलाबजल लगाने के जानें फायदे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : Freepik
- रोजाना सुबह चेहरे को किस चीज से धोना चाहिए ?
- आप रोजाना सुबह चेहरे पर दही लगाकर फेस को धो सकती हैं।
- चेहरे की खूबसूरती के लिए सबसे बेस्ट घरेलु उपाय कौन सा हो सकता है?
- चेहरे के लिए सबसे बेस्ट चावल का पानी और आटा हो सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।