Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:07 AM IST

Besan For Blackheads: बेसन हटाएगा नाक के ब्लैकहेड्स, पहली ही बार में चेहरे पर दिखेगा निखार

चेहरे की त्वचा का ख्याल रखने के लिए आपको घरेलू नुस्खों को ही आजमाना चाहिए। इसके लिए आप एक्सपर्ट की सलाह लें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-06-25, 18:33 IST
how to get rid of blackheads

मौसम बदल रहा है और इस मौसम में नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स बढ़ने लगते हैं। बदलते लाइफस्टाइल के कारण नाक के पोर्स गंदे हो जाते हैं और इनमें तेल की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे ब्लैकहेड्स होने लगते हैं। इसके लिए मार्केट में आपको कई फेस स्क्रब मिल जाएंगे।

ब्लैकहेड्स को हटाने लिए चेहरे पर घरेलू चीजों की मदद से भी फेस स्क्रब बनाई जा सकती है। तो आइये जानते हैं कैसे और किन चीजों की मदद से आसानी से साफ हो सकते हैं नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स- 

ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल? 

besan for skin

  • बेसन
  • दही 

दही को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • त्वचा पर निखार लाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
  • दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
  • इसका का इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आती है।

बेसन को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या है?

besan for acne and blackheads

  • बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
  • त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
  • चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है।

ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए घरेलू नुस्खा

  • सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही की लें।
  • दोनों को अच्छी तरह से मिलकर नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स पर लगाकर हल्के हाथों के दबाव से मसाज करें।
  • यह एक स्क्रब की तरह काम करेगा।
  • लगभग 5 मिनट तक स्क्रब को नाक पर मसाज करें।
  • कॉटन और पानी की मदद से इसे साफ कर लें।
  • इस नुस्खे को आप हफ्ते में 3 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • लगातार इस नुस्खे को आजमाने से चेहरे की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी।
  • वहीं पहली ही बार में आपको इसका परिणाम देखने को नजर आ जाएगा।

यह भी पढ़ें- Besan On Face: बेसन की मदद से करें चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन, मिलेगी निखरी त्वचा

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

यह भी पढ़ें- घरेलू नुस्खों से कैसे दूर करें ब्लैकहेड्स, जानें एक्सपर्ट से

अगर आपको नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए यह घरेलू नुस्खा पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit: freepik, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।