Skin care : चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए इन 2 तरीकों से करें तरबूज का इस्तेमाल, जानें फायदे

चेहरे की ग्लो बना रहे इसके लिए महिलाएं कई तरह के उपाय करती हैं लेकिन चेहरे की चमक बनी रही इसके लिए उसे हाइड्रेट करना भी जरूरी है। चेहरे हाइड्रेट करने के लिए कई सारे चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं गर्मियों के सीजन में तरबूज भी हैं जिससे चेहरे को हाइड्रेट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
तरबूज से इस तरह करें चेहरे को हाइड्रेट
तरबूज को खाने से पानी की कमी पूरी होती हैं और इस वजह से समर सीजन में तरबूज खाना काफी फायदेमंद होता है । तरबूज जहां सेहत के लिए फायदेमंद है तो वहीं चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज का इस्तेमाल किया जा सकता है वहीं चेहरे को हाइड्रेट करने के लिए तरबूज का किस तरह से इस्तेमाल करें इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने हमे बताया है कि किस तरह से तरबूज का इस्तेमाल चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए किया जा सकता है ।
इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: त्वचा के निखार के लिए एक्सपर्ट के बताए गए घरेलू नुस्खों को करें ट्राई
तरबूज में कई सारे गुण होते हैं और ये सभी गुण सहेत के साथ-साथ चेहरे के लिए फायदेमंद हैं । तरबूज विटामिन सी, विटामिन ए होता है साथ ही इसमें कई सारे पोषक तत्व भी होते हैं और ये सभी गुण और पोषक तत्व चेहरे के लिए फायदेमंद है ।
एक्सपर्ट के अनुसार, तरबूज का जूस निकालकर इसे चेहरे को हाइड्रेट कर सकते हैं । वहीं इस तरह से तरबूज का इस्तेमाल करने से जहां चेहरे को हाइड्रेट किया जा सकता हैं तो वहीं तरबूज से इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो भी आएगा।
इस तरह करें इस्तेमाल
- तरबूज को मिक्सी में पीस लें।
- छलनी की मदद से इसे छान लें ।
- इस जूस को कॉटन की मदद से चेहरे पर अप्लाई करें ।
- 20 मिनट बाद चेहरे पर मसाज करें ।
- इसके बाद चेहरे को फेस वॉश से धो लें।
एक्सपर्ट ने ये भी बताया है चेहरे को हाइड्रेट करने के लिए तरबूज जूस के आइस क्यूब बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है ।
नोट: किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूले।
इसे भी पढ़ें: Skin Care Hacks: जबरदस्त रिजल्ट पाने के लिए ये स्किन केयर हैक्स आजमाएं
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।