Beauty Tips: क्विनोआ हेल्थ ही नहीं चेहरे को भी बनाता है सुंदर, मुंहासे, झाइयां और झुर्रियां करता है दूर

क्विनोआ के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में तो आप जानती ही हैं कि ये कितना पौष्टिक और हेल्दी है और इसे खाने से डाइजेशन को दुरुस्त, ब्लड शुगर को कंट्रोल, हार्ट अटैक के खतरे को कम और वजन को काबू में रखा जा सकता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह सुपरफूड या सुपरग्रेन आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा होता है? विटामिन और मिनरल से भरपूर, क्विनोआ खाकर और लगाकर आप अपनी स्किन की कई समस्याओं जैसे मुंहासे, झाइयों और झुर्रियों को आसानी से दूर कर सकती हैं। आइए जानें क्विनोआ आपकी त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद होता है और इसका इस्तेमाल आप कैसे कर सकती हैं?
मुंहासों का रामबाण
क्विनोआ में विटामिन बी 3 (नियासिनमाइड) होता है जो मुंहासे दूर करने के लिए अच्छा होता है। यह मुंहासे के कारण होने वाली लालिमा और सूजन को कम करने में मदद करता है। क्विनोआ में मौजूद क्वेरसेटिन और काफेरोल नाम दो तत्व अवसादरोधी प्रभाव सूजन को दूर करने में मदद करते है। इससे आपको खुशी का अहसास होता है और आप खुश तो त्वचा भी खुश। जी हां इससे आपकी त्वचा खिलखिली रहती है! इसके अलावा, क्विनोआ में विटामिन बी 2 (राइबोफ्लेविन) सीबम के उत्पादन को कंट्रोल करता है।
इसे जरूर पढ़ें: ग्लोइंग स्किन और शाइनी हेयर के लिए क्रीम, पाउडर या शैम्पू नहीं बल्कि इस तरह लगाएं 'सरसों का तेल'
पिग्मेंटेशन करता है कम
क्विनोआ में टायरोसिनेस अवरोधक एंजाइम की उपस्थिति से त्वचा के पिग्मेंटेशन कम होते है। साथ ही क्विनोआ खाने और लगाने से बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर होने वाले धब्बे और अन्य त्वचा की समस्याएं भी कम हो जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है जो मेलेनिन को कम करता है। चूंकि क्विनोआ में विटामिन बी 12 अन्य विटामिन बी के साथ जुड़ा होता है इसलिए त्वचा को भी हेल्दी रंगत मिलती है।
डाइजेशन में करता है सुधार
फाइबर युक्त क्विनोआ डाइजेशन में सुधार करता है और पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण को सुनिश्चित करता है। यह कब्ज को भी रोकता है ताकि शरीर से निकलने वाले सभी अपशिष्ट और टॉक्सिन एस्मोवाल को ध्यान में रखकर आपकी त्वचा की गुणवत्ता में सुधार कर सके।
टिश्यु रिपेयर और टिश्यु विकास में करता है हेल्प
लाइसिन से भरपूर क्विनोआ टिश्यु की मरम्मत और वृद्धि में मदद करता है। साथ ही त्वचा के निशानों को जल्दी ठीक करता है। अगर आप चेहरे को सुंदर बनाने के लिए क्विनोआ का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो अच्छी क्वालिटी का क्विनोआ आपको यहां से ऑफर प्राइस में 299 रुपये में खरीद सकती हैं।
त्वचा को जवां बनाए
क्विनोआ में मौजूद 'विटामिन-ए' आपकी त्वचा पर झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करके उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकता है। त्वचा की लोच विटामिन बी-2 से बेहतर होती है और क्विनोआ में एंटीऑक्सीडेंट आपको युवा दिखाने के लिए फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अगर पूरी बॉडी की स्किन को बनाना है गोरा तो नहाने के पानी में मिलाएं इसकी 5-6 बूंदें
क्विनोआ फेसपैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 1/4 कप पके हुए क्विनोआ के साथ ब्लेंड किए हुए सोया मिल्क के साथ 1/3 दही, 2 बूंद मिमोसा आवश्यक तेल और 2 अंडे की जर्दी की जरूरत होती है। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरे धो लें। ऐसा करने से आपकी स्किन ग्लोइंग होने के साथ-साथ चेहरे की रंगत एक जैसी हो जाती है। इसके अलावा यूवी किरणों से स्किन को होने वाले नुकसान और त्वचा की रंगत में सुधार लाने में क्विनोआ फेस पैक सबसे अच्छा है।
तो आप किसका इंतज़ार कर रही हैं? क्विनोआ को अपनी डाइट में शामिल करें या हर दिन युवा दिखने और महसूस करने के लिए इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।