Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:15 AM IST

तांबे के बर्तन में भिगोकर लगाएं मुल्तानी मिट्टी, त्वचा को मिलेंगे ये 3 फायदे

मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे साधारण तरीके से इस्तेमाल करने के बजाय आप तांबे के बर्तन का इस्तेमाल कर उपयोग में ला सकती हैं। इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा।
Updated:- 2026-08-10, 21:31 IST
image

खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग सदियों से मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से प्राकृतिक नुस्खे के रूप में किया जाता रहा है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करने के साथ-साथ चेहरे को ठंडक देने में भी बहुत मदद करता है। आमतौर पर लोग मुल्तानी मिट्टी को कांच या प्लास्टिक की कटोरी में गुलाब जल या पानी मिलाकर घोलते हैं, लेकिन अब आप इसे तांबे के बर्तन में भिगोकर लगाना शुरू कर सकती हैं। इससे आपको कई फायदे देखने को मिलेंगे। आइए इस लेख में डर्मेटोलॉजिस्ट से जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

तांबे के बर्तन में भिगोकर लगाएं मुल्तानी मिट्टी

आयुर्वेद में तांबे के बर्तन का बहुत महत्त्व है। ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी को तांबे के बर्तन में घोल सकती हैं। आइए जानते हैं तांबे के बर्तन में भिगोई मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने का सही तरीका और इसके 3 मुख्य फायदे।

1 - 2026-08-10T212511.221

मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल का सही तरीका

मुल्तानी मिट्टी को अगर आप भी सही से इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए तरीके को आजमाएं - 

  • मुल्तानी मिट्टी को आप तांबे की एक छोटी कटोरी या बर्तन में निकाल लें।
  • इसमें आवश्यकतानुसार गुलाब जल या सादा पानी मिलाकर इसे 3 से 4 घंटे के लिए ढककर छोड़ दें।
  • जब मिट्टी तांबे के गुण सोख ले, तब इसे अच्छे से फेंटकर पेस्ट बना लें।
  • साफ चेहरे और गर्दन पर इस लेप को लगाएं।
  • इसे 15 से 20 मिनट के लिए सूखने दें, इसके बाद सादे पानी से चेहरा धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें।
  • यह प्रयोग आप हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकती हैं।

तांबे के बर्तन में घुली मुल्तानी मिट्टी के फायदे

तांबे यानी कॉपर में प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में जब मुल्तानी मिट्टी को तांबे के बर्तन में कुछ घंटों के लिए भिगोकर रखा जाता है, तो तांबे के तत्व मिट्टी में घुल जाते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में:

1. मुंहासों और दाग-धब्बों से राहत:

तांबे के बर्तन में घुली मुल्तानी मिट्टी चेहरे की सूजन और लालिमा को कम करती है। इससे पुराने मुंहासे धीरे-धीरे सूखने लगते हैं और उनके जिद्दी दाग-धब्बे हल्के हो जाते हैं।  

यह भी पढ़ें- मॉनसून में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, इन स्किन टाइप वाली महिलाएं न करें ट्राई

2. एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करे:

ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन वाली महिलाओं के लिए यह नुस्खा किसी वरदान से कम नहीं है। मुल्तानी मिट्टी पहले से ही एक्स्ट्रा सीबम को सोखने के लिए जानी जाती है, और तांबे के गुण इसे और असरदार बना देते हैं।  

2 - 2026-08-10T212509.528

3. ओपन पोर्स की सफाई और नेचुरल ग्लो:

तांबे के बर्तन में भीगी मुल्तानी मिट्टी त्वचा के ओपन पोर्स की गहराई से सफाई करती है और उनमें जमा धूल-मिट्टी व ब्लैकहेड्स को बाहर निकालती है। यही नहीं, तांबे और मुल्तानी मिट्टी का यह कॉम्बिनेशन अनइवन स्किन टोन को ठीक करके रंगत को निखारता है और चेहरे को बेदाग ग्लो देने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- ओपन पोर्स से हैं परेशान? अपनाएं यह आसान 3 स्टेप ब्‍यूटी रूटीन

अगर आप भी चेहरे के लिए साधारण तरीके से मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर रही हैं, तो अब मुल्तानी मिट्टी को तांबे के बर्तन में घोलकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपकी स्किन को न केवल डिटॉक्स करेगा, बल्कि उसे अंदर से स्वस्थ और चमकदार भी बनाएगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।