करी पत्ता से बढ़ सकती हैं बालों की शाइन अगर इस तरह करेंगी इस्तेमाल

बालों की चमक बनाए रखने के लोए महिलाएं कई तरह हेयर केयर रूटीन फॉलो करती हैं। लेकिन, बालों की चमक तभी बनी रहेगी जब ये हेल्दी रहेंगे। कई सारे वजहों से बालों से जुड़ी समस्या शुरू हो जाती हैं। इस वजह से जहां इनके झड़ने और टूटने की समस्या शुरू हो जाते हैं तो वहीं इनकी चमक भी खो जाती है। वहीं बालों को हेल्दी और इनकी चमक बनाए रखने के लिए करी पत्ती का इस्तेमाल किया जा सकता है। करी पत्ती कई सारे गुणो से भरपूर है और ये सभी गुण बालों के लिए हेल्दी रखने के लिए उपयोगी हैं तो वहीं बालों की चमक भी बनी रहेगी।
बालों के लिए फायदेमंद है करी पत्ता

करी पत्ते में आयरन और फॉलिक एसिड समेत कई सारे गुण होते हैं साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के साथ-साथ बालों केलिए फायदेमंद है। ये सभी गुण जहां बालों को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं तो साथ ही बालों के विकास में भी मददगार हैं। इसी के साथ करी पत्ते के इस्तेमाल बालों से जुड़ी समस्या भी कम होती है। वहीं करी पत्ते को किस तरह इस्तेमाल करें इस बात की जानकारी हमें ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने दी है। एक्सपर्ट ने बताया कि करी पत्ती को आप नारियल तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में न करें इन फेस मास्क का इस्तेमाल, त्वचा नजर आ सकती है ड्राई
करी पत्ती को नारियल तेल के साथ करें इस्तेमाल
सामग्री
- 2 से 3 बड़े चम्मच नारियल तेल
- 5 से 7 करी पत्ते
इस तरह करें इस्तेमाल

- एक बर्तन में नारियल तेल डालें।
- इसमें करी पत्ते डालें।
- इन चीजों को मिलकर तेल को अच्छी तरह से गर्म करें।
- इसके बाद तेल को ठंडा कर लें।
- इसके बाद छलनी की मदद से तेल को छान लें
- इस ऑयल को बालों पर अप्लाई करें।
- इसके 1 घंटे बाद बालों को धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इसे भी पढ़ें- इन बेस्ट Winter Body Lotions को लगाने के बाद नहीं होगी ड्राई और डल स्किन की प्रॉब्लम, मिलेगी मखमली त्वचा
अगर आपको एक्सपर्ट की ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।