मेकअप करते समय दो चीज़े सबसे ज्यादा जरुरी होती हैं एक लिपस्टिक और दूसरा आइ मेकअप। कोई भी आइ मेकअप बिना मस्कारा के कम्पलीट नहीं होता लेकिन लड़कियों को मस्कारा लगाते समय डर लगता है कि अगर लगाते समय फैल गया तो चेहरा काला हो जाएगा। नहीं तो पार्टी में पसीना आ गया तो मस्कारा गालों पर फैल जाएगा। आपकी ये सारी परेशानी दूर हो सकती है।
अगर आप अपनी पलकों को कम्पलीट और हैवी लुक देना चाहती हैं और ये चाहती हैं कि पानी में जाने के बाद भी आपका मस्कारा ना फैले को आप ये ब्यूटी टिप्स जरुर ले लें।
गर्म पानी में रखें मस्कारा
अगर आप मेकअप करने से 10 मिनट पहले गर्म पानी में अपने मस्कारा की बोतल को रख देंगी तो इसके बाद जब आप मस्कारा अपनी पलकों पर लगाएंगी तो ये पतला लगेगा और सब पर एक जैसा ही फैलेगा। मस्कारा आपकी आंखों की पलकों को वॉल्यूम देता है जिससे आपकी आंखे बड़ी दिखती हैं।
पलक बड़ी दिखाने के लिए ऐसे लगाएं मस्कारा
हर लड़की अपनी आंखों पर मस्कारा इसलिए लगाती है ताकि उसकी पलके बड़ी लगें। अगर आप मस्कारा लगाते समय टिप से पलक पर बाहर की तरफ मस्कारा लगाती हैं तो इससे आपकी आंखें और भी खूबसूरत नज़र आएंगी। इससे आपकी पलके बड़ी और हैवी दिखेंगी। किसी भी पार्टी पर जाने के लिए आप मस्कारा इसी तरह से लगाएं।
Image Courtesy: Pxhere.com
अगर आपके आइ लैशेस छोटे हैं
जिन लड़कियों के आइ लैशेस छोटे होते हैं वो बिना आर्टिफिशियल पलक लगाए भी उसे बड़ा दिखा सकती हैं। बेबी पाउडर अपने छोटे-छोटे लैशेस पर लगाएं और इसके बाद ऊपर और नीचे की तरफ उनपर मस्कारा लगाएं। अगर आप ज्यादा हैवी लुक आंखों को देना चाहती हैं तो मस्कारा के 2-3 कोट भी लगा सकती हैं।
Read more: क्या आपको परफेक्ट आईशैडो लगाना आता है, अगर नहीं तो जानें कैसे लगाएं
लोअर लैशेस पर लगाएं मस्करा
मस्कारा सिर्फ ऊपर की पलक पर ही नहीं बल्कि नीचे की पलक पर भी जरुर लगाना चाहिए तभी आपको कम्पलीट लुक मिलता है। नीचे ज्यादा मस्कारा ना लगाएं इससे आंखे काली हो सकती हैं। हल्के हाथों से मस्कारा ब्रश को एक बार लोअर आई लैशेस पर लगाएं।
Image Courtesy: Pxhere.com
आई लैशेज को थीक लुक देने के लिए
अगर आप अपनी आइ लैशेज को हैवी या थीक लुक देना चाहती हैं तो मस्कारा को पलक की जड़ों से लगाना शुरु करें और भी बाहर की तरफ से उसे निकालें इसे आप आई लैशेस पर 3-4 बार रिपीट करेंगी तो आपको थीक आई लैशेस लुक मिल जाएगा।
Read more: अगर मार्केट के काजल से आंखों में होती है खुजली तो यूज़ करें बादाम से बना काजल
कॉर्नर लैशेज पर जरुर लगाएं मस्कारा
आपके आई मेकअप को तब तक कम्पलीट लुक नहीं मिलेगा जब तक आप कॉर्नर तक आई लैशेस पर मस्कारा नहीं लगाएंगी। इसके लिए आप या तो मस्कारा ब्रश को फोल्ड कर लें नहीं तो सिर्फ मस्कारी की टिप से कॉर्नर की लैशेज को टच करें इससे आपको कम्पलीट मेकअप लुक मिलेगा।
बारिशों में लगाएं वॉटरप्रूफ मस्कारा
बारिश के मौसम में पानी से आपका मेकअप खराब हो सकता है इसलिए बेहद जरुरी है कि आप वॉटरप्रूफ मेकअप करें। आई लैशेज पर अगर आप मस्कारा का वॉटरप्रूफ कोट लगाकर जाएंगी तो ये कभी खराब नहीं होगा।
Recommended Video
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।