अंडरआर्म्स और जांघों के कालेपन से हैं परेशान? जौ के आटे से घर पर बनाएं स्क्रब, रंगत में दिखेगा फर्क

अंडरआर्म्स और जांघों के आसपास की स्किन का रंग डार्क होना एक आम बात है। कई बार टाइट कपड़े पहनने, स्किन पर बार-बार रगड़ लगने या बाल हटाने के तरीकों की वजह से भी इन जगहों पर कालापन नजर आने लगता है। ऐसे में कुछ महिलाएं महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने लगती हैं, तो वहीं कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमाती हैं।
अगर आप भी घर पर त्वचा की देखभाल करना चाहती हैं, तो जौ के आटे से बना स्क्रब ट्राई कर सकती हैं। बस इसे इस्तेमाल करने का तरीका मालूम होना चाहिए। अगर नियमित रूप से जौ के आटे से बने स्क्रब का इस्तेमाल किया जाए, तो रंगत में फर्क नजर आ सकता है। ब्यूटी एक्सपर्ट प्रियंका यादव इसके बारे में जानकारी दे रही हैं।
image credit- pexels
जौ के आटे से स्क्रब बनाने के लिए क्या चाहिए?
इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों की जरूरत होगी। जैसे-
- 1 छोटा चम्मच पिसा हुआ जौ का आटा
- 1-2 छोटा चम्मच सादा पानी
- गुलाब जल (ऑप्शनल)
- एक साफ कटोरी
बस ध्यान रहे कि स्क्रब को ज्यादा असरदार बनाने के लिए उसमें नींबू या बेकिंग सोडा जैसी चीजें न मिलाएं। इनसे स्किन पर जलन हो सकती है।
यह भी पढ़ें- अंडरआर्म्स के कालेपन को 7 दिन में दूर कर देगी चीनी, आज से ही ट्राई करें
घर पर कैसे तैयार करें जौ के आटे का स्क्रब?
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी में जौ का आटा लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पतला और मुलायम पेस्ट बना लें। बस ध्यान रखें कि पेस्ट में आटे के मोटे दाने न रहें, क्योंकि इनसे त्वचा पर रगड़ लग सकती है। आप चाहें तो इसमें पानी की जगह गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं और इसे बनाकर तुरंत इस्तेमाल करना होगा।
अंडरआर्म्स और जांघों पर कैसे लगाएं जौ के आटे का स्क्रब?
इन जगहों की स्किन ज्यादा सेंसिटिव होती है। इसलिए स्क्रब का इस्तेमाल करते समय रगड़ना नहीं चाहिए।
- सबसे पहले इसके दूसरी किसी जगह पर लगाकर पैच टेस्ट कर लें। अगर जलन, खुजली या रेडनेस न हो, तो इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब इस पेस्ट को साफ स्किन पर हल्के हाथों से लगाएं।
- इसे करीब 5 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
- अब इसे रगड़ने या घिसने के बजाय पानी से धीरे-धीरे साफ कर लें।
- इसके बाद स्किन को मुलायम तौलिए से थपथपाकर सुखा लें।
- अब मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
ध्यान रहे कि अंडरआर्म्स में शेविंग या वैक्सिंग के तुरंत बाद और जांघों के अंदरूनी हिस्से या प्राइवेट पार्ट के पास इस स्क्रब का इस्तेमाल न करें।
image credit- shutterstock and magnific
कालेपन को कम करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप चाहती हैं कि जांघों और अंडरआर्म्स के पास कालापन कम हो जाए, तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे-
- बहुत टाइट कपड़े न पहनें, ताकि त्वचा पर बार-बार रगड़ न लगे।
- पसीने वाले कपड़े बदलें और त्वचा को साफ और सूखा रखें।
- बाल हटाने के लिए ऐसा तरीका चुनें, जिससे जलन या छोटे-छोटे दाने न हों।
- बार-बार स्क्रब करने से बचें। इससे त्वचा का कालापन और बढ़ सकता है।
- इस स्क्रब का महीने में दाे बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
यह भी पढ़ें- जांघों का कालापन अब होगा छूमंतर
कालापन लंबे समय से है तो क्या करें?
अगर अंडरआर्म्स या जांघों का कालापन अचानक बढ़ गया है, त्वचा मोटी और मखमली लग रही है या गर्दन पर भी ऐसे निशान हैं, तो डॉक्टर से सलाह ले लें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- ai
- क्या जौ का आटा स्किन का कालापन दूर करने में वाकई असरदार है?
- हां, जौ के आटे में प्राकृतिक एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं जो त्वचा से डेड स्किन सेल्स, गंदगी और टैनिंग को हटाते हैं। नियमित इस्तेमाल से अंडरआर्म्स और जांघों के आसपास की रंगत में साफ सुधार देखने को मिलता है।
- जौ के आटे के स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में कितनी बार करना चाहिए?
- बेहतर नतीजों के लिए इस प्राकृतिक स्क्रब का इस्तेमाल महीने में 2 बार करना काफी होता है। रोज स्क्रब करने से त्वचा पर जलन या रूखापन हो सकता है।
- क्या संवेदनशील (Sensitive) त्वचा वाले लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं?
- हां, जौ का आटा काफी माइल्ड होता है। फिर भी, यदि आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो पूरे शरीर पर लगाने से पहले हाथों या पैच टेस्ट जरूर कर लें और पेस्ट में दही या गुलाब जल का प्रयोग करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।