Celeb Beauty Secret: Cannes 2019 में डायना पेंटी के लुक्स के साथ उनकी ‘बेबी सॉफ्ट’ स्किन के हो रहें है चर्चे, जानें राज

Cocktail एक्ट्रेस डायना पेंटी भी कान फिल्म फेस्टिवल पहुंच चुकी हैं। फेस्टिवल के चौथें दिन उनका पहला रेड कार्पेट लुक देखने को मिला। आपको बता दें कि वह पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई हैं। अपने डेब्यू रेड कार्पेट लुक में ही डायना ने सबकी बोलती बंद कर दी है। डायना ने फेस्टिवल के तीसरे दिन सबसे पहले गोल्डन गाउन में चॉपार्ड पार्टी में एंट्री की थी। उनके उस लुक की भी बहुत तारीफ हुई थी वहीं अब उनका ट्रेडिशनल साड़ी लुक सामने आया है। इस लुक में भी वी कमाल की लग रही हैं। डायना के आउटफिट्स के साथ-साथ लोग उनकी ग्लोइंग बेबी सॉफ्ट स्किन को देख कर भी हैरान है। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर डायना कि ब्यूटिफुल स्किन का क्या राज है। तो चलिए हम आपको बताते हैं।
मिनिमल मेकअप पसंद है
कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने से पहले एक फैशन मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में डायना ने बताया था कि उन्हें गॉडी और बोल्ड मेकअप बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्हें विरासत में ही बेबी सॉफ्ट स्किन और अच्छे लुक्स मिले हैं और उन्हें वह जबरदस्ती मेकअप लगा कर खराब नहीं करती। कान फिल्म फेस्टिवल के चौथे दिन डायाना का पहला रेड कार्पेट लुक देखने को मिला था। इस लुक के लिए उन्होंने विदेशी अंदाज की जगह ट्रेडिशनल अंदाज चुना और इंडियन फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ऑफ व्हाइट सिल्क साड़ी में नजर आईं। उन्होंने साड़ी के साथ वेस्ट बेल्ट को क्ल्ब किया था जो उनके ट्रेडिशन लुक में वेस्टर्न टच दे रहा था। इसके साथ डायना ने मिनिमल मेकअप ही कैरी किया हुआ था। Sergio Rossi ब्रांड के शूज और Aquamarine ब्रांड की पर्ल ज्वैलरी में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने रेड लिपस्टि लगाई थी। डायाना ने इंटरव्यू में बताया था कि जब वह ऑफ कैमरा होती हैं तो नॉर्मल डेज में काजर और लिप बाम की अलावा और कुछ भी इस्तेमाल नहीं करतीं।
पानी बहुत पीती हैं
डायना की बेबी सॉफ्ट ग्लोइंग स्किन का राज हर कोई जानना चाहता है। दीपिका, प्रियंका और कंगना के हैवी मेकअप लुक और डायना के सिंपल लुक को देख कर सभी को उत्सुकता है कि वह मिनिमल मेकअप में भी इतनी फ्लॉलेस कैसे लग रही हैं। डायाना पहले ही बता चुकी हैं कि उनके लिए सबसे बड़ा मेकअप प्रोडक्ट पानी है। वह दिन में 4 लीटर पानी पी जाती हैं। इसे उनकी त्वचा हाइड्रेटेड रहती हैं और हमेशा ग्लो करती रहती हैं।
डायट का रखती हैं ध्यान
डायना की टोंड बॉडी पर भी सबकी नजर हैं। इसका राज है कि वह जंक फूड से दूर रहती हैं। हो सकता है कि आपको को जंक फूड टेम्पटेटिंग लगता हो मगर डायना को घर का बना प्रोटीन और फाइबर युक्त खाना ही अच्छा लगता है और वह देशी भोजन को ही प्रिफर करती हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने से पहले उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसमें वह बिरियानी का स्वाद ले रही थीं।
रात में मेकअप करती हैं रिमूव
ऑन कैमरा अगर मेकअप यूज किया गया है तो डायाना उसे केवल तब तक ही स्किन पर रहने देती हैं जब तक वह कैमरे के सामने हैं उसके बाद वह तुरंत ही उस मेकअप को अच्छे ब्रांड की मेकअप रिमूवल वाइप्स से रिमूव कर देती हैं। रात में भी सोने से पहले वह मेकअप को अच्छे से रिमूव करके ही सोती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।