Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

अगर बालों की केयर करने के दौरान आप भी करती हैं ये गलतियां, तो हो सकता है नुकसान

अगर आप बालों की केयर करने क दौरान कुछ बातों का ध्यान नहीं रखती हैं तो आपके बालों को नुकसान हो सकता है। वहीं आपके बालों को नुकसान न हो इसके लिए आप इस आर्टिकल में बताई गई टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2024-11-04, 19:32 IST
hair care tips

बालों की केयर करने के लिए महिलाएं कई तरह के हेयर केयर रूटीन फॉलो करती हैं। लेकिन, बालों की केयर करते समय कुछ  बातों का खास ध्यान रखना चाहिए हैं। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखती हैं तो आपके बालों को नुकसान हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बता रहे हैं जो बालों की केयर करने के दौरान ध्यान रखनी चाहिए। वहीं  इन बातों को आप अपने हेयर केयर रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं

पानी के तापमान का रखें ध्यान

hair care tips after washing

बालों की केयर करने के लिए इनकी अच्छी तरह से साफ करना जरूरी है। लेकिन, हेयर वॉश करने के दौरान पानी के टेंपरेचर का ध्यान रखना चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखें कि बालों को वॉश करने वाला न ज्यादा गर्म हो न ही ज्यादा ठंडा हो। बालों को धोने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमला करें।
 
बालों को आप हफ्ते में  2-3 बार बाल धोएं।

इसे भी पढ़ें: एक्सपर्ट से जानें बालों को कलर करने के बाद वॉश करने का सही तरीका

सही प्रोडक्ट का करें चुनाव

बालों की स्वस्थ रखने के लिए महिलाएं कई तरह के हेयर मास्क, ऑयल साथ ही इन्हें वॉश करने के लिए शैम्पू और कंडीशनर का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, इन सभी चीजों का इस्तेमाल करने के दौरान इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए आप जिस भी प्रोडक्ट का चुनाव करें वो सही है। वहीं इसके लिए अप एक्सपर्ट की मदद भी ले सकती हैं।

गीले बालों पर न करें हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल

follow these things while using heating tools on hair

बालों को धोने के बाद कई महिलाएं हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करती हैं साथ ही बालों को हेयर ड्रायर की मदद से सूखाती हैं। वहीं बालों को सूखाने के लिए हेयर ड्रायर का कम इस्तेमाल करें या फिर तापमान को कम करके हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें। इसी के साथ बालों को स्टाइल करने के गीले बालों पर हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल न करें इससे बालों को नुकसान हो सकता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

asdasdadasd

  • हफ्ते में 2 दिन तेल से बालों की अच्छी तरह से मसाज करें
  • बाल को सही शैंपू से धोएं और इसके बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
  • हेयर स्ट्रेटनिंग या हेयर कर्लिंग का इस्तेमाल कम करें
  • हेयर ड्रायर से नही बल्कि नेचुरल तरीके से बालों को सूखाएं।

इस भी पढ़ें : Hair care routine : पतले घुंघराले बालों की इस तरह करें देखभाल, फॉलो करें ये टिप्स

अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी  ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें।  ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।