
मानसून आने पर चिलचिलाती गर्मी से काफी हद तक राहत मिलती है, लेकिन यह प्यारा मौसम आपकी स्किन और बालों के लिए मुश्किलभरा हो सकता है। खासतौर पर, अगर आपके बाल कर्ली हैं, तो ऐसे में अपने बालों को उतना ही हेल्दी और ब्यूटीफुल बनाए रखना यकीनन एक टफ टास्क है।
इस मौसम में जब ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है, तो ऐसे में कर्ली हेयर को फ्रिज़ फ्री, फ्रेश और बाउंसी बनाए रखना आसान नहीं है। यह देखने में आता है कि मानसून के दौरान आपके कर्ली हेयर अधिक रूखे व बेजान नजर आने लगते हैं। इतना ही नहीं, इस मौसम में कर्ली हेयर की लड़कियां हेयर फॉल की समस्या का सामना भी करती हैं। ऐसे में वे बालों का अधिक ध्यान रखने लग जाती हैं। लेकिन इस दौरान वे कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जिससे उनकी समस्या बद से बदतर होने लगती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम मानसून के दौरान कर्ली हेयर से जुड़ी कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको वास्तव में बचना चाहिए-

मानसून में कर्ली हेयर गर्ल द्वारा की जाने वाली यह एक कॉमन मिसटेक है। ह्यूमिडिटी के कारण बाल ज्यादा ग्रीसी महसूस होते हैं। ऐसे में वे बालों को ओवरवॉश करने लग जाती हैं। लेकिन ऐसा करने से उनमें से प्राकृतिक तेल निकल सकता है, जिससे रूखेपन की समस्या बढ़ सकती है। हमेशा ध्यान रखें कि आप अपने बालों को सप्ताह में 2-3 बार ही वॉश करें और इसके लिए सल्फेट-फ्री शैम्पू का उपयोग करें। अगर आप चाहें तो सप्ताह के बीच में बालों को बस पानी से धोकर और लीव-इन कंडीशनर लगा सकती हैं।
यूं तो आप हर बार बालों को शैम्पू करने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करती ही होंगी। लेकिन सप्ताह में एक बार बालों को डीप कंडीशन करना जरूरी होता है। मानसून के मौसम में कर्ली हेयर के लिए यह बहुत अधिक जरूरी है। अगर कर्ल को उनकी ज़रूरत के हिसाब से अतिरिक्त मॉइश्चर नहीं मिलता है तो इससे बाल और भी अधिक रूखे व कमजोर बन जाते हैं। इसलिए आप अपने कर्ल को हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखने के लिए सप्ताह में एक बार डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट अवश्य करें। आप मार्केट से इसे खरीद सकती हैं या फिर इसे खुद घर पर भी बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- खूबसूरत काले लंबे बालों के लिए आजमाएं यह एक चीज, मिलेंगे गजब के फायदे

अगर आपके बाल कर्ली हैं तो आपको मानसून में ब्लो ड्रायर, फ्लैट आयरन और कर्लिंग आयरन जैसे हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इससे आपके कर्ली हेयर डैमेज हो सकत हैं। अपने बालों को नेचुरल लुक दें। अगर आपको हीट का इस्तेमाल करना ही है, तो हमेशा हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे लगाएं और सबसे कम हीट सेटिंग का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- कर्ली बालों को सुलझाने में होती है परेशानी, ये तरीके अपनाएं
यह एक छोटी सी मिसटेक है, लेकिन इससे आपके बालों को काफी नुकसान हो सकता है। नियमित रूप से अपने बालों को ट्रिम न करने से दोमुंहे बाल और टूटने की समस्या हो सकती है। इसलिए, हमेशा अपने कर्ल को हेल्दी बनाए रखने और दोमुंहे बालों की समस्या को रोकने के लिए हर 8-12 सप्ताह में नियमित रूप से ट्रिमिंग करवाएं।
इसे भी पढ़ें- बालों को इन 3 तरीकों से करें कर्ल और दिखें स्टाइलिश
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।