लिप पिगमेंटेशन को करना है कम, तो एक्सपर्ट की बताई गई इन बातों का रखें ध्यान

लिप पिगमेंटेशन की वजह से अक्सर होंठों की स्किन डार्क नजर आने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप एक्सर्ट की बताई गई कुछ खास बातों का ध्यान रखें, ताकि आपके होंठ भी गुलाबी नजर आएं।
Updated:- 2025-01-08, 19:55 IST
image

लिप पिगमेंटेशन मौसम के बदलने या किसी और प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की वजह से अक्सर हर किसी को होती है। इसमें होंठों का रंग गहरा या काला हो जाता है। यह समस्या कई कारणों से हो सकती है जैसे कि सन बर्न से या गलत लिप प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से। ऐसे में जरूरी होता है कि आप एक्सपर्ट की सलाह पर ही चीजों का इस्तेमाल करें। साथ ही, उन गलतियों को करने से बचे, जिससे आपके होंठों पर पिगमेंटेशन की प्रॉब्लन न हो। ऐसी ही कुछ बातें डॉक्टर मानसी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसमें उन्होंने बताया कि किन चीजों की वजह से ये प्रॉब्लम सबसे ज्यादा होती है।

लिप बाइटिंग की वजह से होती है पिगमेंटेशन

lip pigmentation

कई बार मौसम बदलने की वजह से हमारे लिप्स ड्राई हो जाते हैं। ऐसे में हम अपने होंठ पर जमी स्किन को हटाने के लिए दातों से उन्हें बाइट करना शुरू कर देते हैं। इसकी वजह से सबसे ज्यादा पिगमेंटेशन की प्रॉब्लम होती है। ऐसा बिल्कुल भी न करें। बल्कि इससे बचने के लिए अपने होंठों पर घर पर मौजूद मलाई या लिप बाम को लगाएं। इससे आपके होंठ फटने कम हो लगेंगे।

सनस्क्रीन स्किप करना

कई बार हम स्किन को ऐसे ही छोड़ देते हैं। इसकी वजह से पिगमेंटेशन की प्रॉब्लम ज्यादा हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि आप एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इसे स्किप न करें। वरना आपके होंठ काले नजर आएंगे। साथ ही, होंठों पर क्रेक भी दिखाई दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Pigmentation Solution: उम्र से पहले ही आंखों के नीचे पड़ रही हैं झाइयां, तो एक्‍सपर्ट के ये टिप्‍स आपके लिए कर सकते हैं संजीवनी बूटी का काम

बिना एक्सपर्ट के किसी भी दवाई का न करें इस्तेमाल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Manasi Shirolikar | Dermatologist (@dr.manasi.skin)

अक्सर हम अपने काले लिप्स से परेशान होने के बाद होंठों पर लगाने के लिए अलग-अलग क्रीम को लाकर लगाने लगते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके लिप्स खराब हो सकते हैं। साथ ही, और ज्यादा डार्क दिखाई देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सही चीजों का चेहरे पर इस्तेमाल करें। इससे आपके होंठ साफ नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: त्वचा को चमकदार बनाने के लिए भी फायदेमंद है आंवला, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का तरीका

एक्सपर्ट की इन बातों का ध्यान रखेंगी तो लिप पिगमेंटेशन कम हो जाएगी। साथ ही, आपको सही चीज को इस्तेमाल करने के बारे में पता चल जाएगा। इससे आपकी स्किन हेल्दी लगेगी।

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह लें। साथ ही, पैच टेस्ट जरूर करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।