Young Skin: असल उम्र से 10 साल तक जवां दिखने के लिए आजमाएं ये एक चीज, एजिंग साइंस की हो सकती है छुट्टी

उम्र के साथ त्वचा बदलती है। इस बात से हम सभी वाकिफ हैं। वहीं इसके लिए मार्केट में आपको कई प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। हालांकि मार्केट में अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स देखने को नजर आते हैं, लेकिन त्वचा के लिए घरेलू चीजें बेहद फायदेमंद होती हैं।
त्वचा को जवां और खूबसूरत रखने के लिए हम आपको एक नुस्खा बताने वाले हैं, जो न केवल आपकी त्वचा को 10 साल तक जवां रखने में मदद करेगा। साथ ही, बताएंगे इस नुस्खे को चेहरे पर लगाने के फायदों के बारे में-
जवां त्वचा पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

- एलोवेरा जेल
- पपीता
एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि स्किन को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
- एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को हर तरह के स्किन इन्फेक्शन से बचाता है।
पपीते को त्वचा पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- पपीता चेहरे की स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
- डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है।
- त्वचा को लम्बे समय तक जवां रखने में सहायता करता है।
इसे भी पढ़ें: उम्र से पहले चेहरे की स्किन नजर आ रही है बूढ़ी? हफ्ते में 3 बार आजमाएं यह नुस्खा, मिलेगी जवां त्वचा
जवां त्वचा पाने के लिए घरेलू उपाय क्या है?

- सबसे पहले एक कटोरी पपीते को अच्छी तरह से मैश कर लें।
- इसमें एलोवेरा के पौधे से पत्तियों को तोड़कर, इन्हें काटकर जेल को निकाल लें।
- इन दोनों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- मिक्स करने के बाद इसे चेहरे पर लगा लें।
- 20 मिनट के बाद चेहरे पर लगे फेस पैक को हटा लें।
- हफ्ते में 2 से 3 बार तक आजमां सकती हैं।
- लगातार इस नुस्खे को आजमाने से आपकी त्वचा जवां और खूबसूरत नजर आएगी।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको त्वचा का ख्याल रखने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।