Youthful Skin: उम्र को जवां रखने के लिए चेहरे पर आजमाएं यह चीजें, जानें सही तरीका

त्वचा का ख्याल हम सभी रखते हैं, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में भी कई तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं। स्किन को जवां रखने और इसकी चमक को नेचुरल तरीके से बरकरार रखने के लिए स्किन केयर रूटीन को सही तरीके से फॉलो किया जाना बेहद जरूरी होता है।
एजिंग साइंस आना एक उम्र के बाद लाजमी है, तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा जिसकी मदद से आप आसानी से त्वचा का ख्याल रख पाएंगी और बढ़ती उम्र में भी जवां और खिली हुई त्वचा पाएंगी।
जवां दिखने के लिए चेहरे पर किन चीजों का इस्तेमाल करें?
- शहद
- दही
शहद को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
- चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
- इसके अलावा यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।
दही को त्वचा पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- त्वचा पर निखार लाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
- दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
- इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आती है।
इसे भी पढ़ें: Anti Ageing Treatment: जवां त्वचा पाने के लिए चेहरे पर करें शहद का इस्तेमाल, जानें कैसे?
जवां दिखने के लिए चेहरे क्या करें?

- सबसे पहले 2 से चम्मच में 2 चम्मच दही की मिला लें।
- इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगा लें।
- फेस पैक को चेहरे पर तब तक लगा रहने दें, जब तक ये पूरी तरह से सूख न जाये।
- चेहरे को साफ पानी और कॉटन की मदद से अच्छी तरह से साफ कर लें।
- आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस नुस्खे को आजमा सकती हैं।
- लगातार इस तरह से चेहरे की देखभाल करने से आपकी त्वचा साफ-सुथरी नजर आएगी।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इसे भी पढ़ें: Young Skin: उम्र से पहले दिखने लगी हैं त्वचा बूढ़ी? आजमाएं घर में मौजूद ये चीजें, स्किन दिख सकती है जवां
अगर आपको बढ़ती उम्र को घटाने का घरेलू नुस्खा और फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।