अमलतास की लकड़ी से दूर होंगी बालों की ये परेशानियां, जानें इस्तेमाल का तरीका

अमलतास की लकड़ी आपको आसानी से मिल जाएगी। इसका इस्तेमाल करने से आपके बालों की कई सारी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। बस आपको इसे एक्सपर्ट की राय लेकर इस्तेमाल करना होगा, ताकि आपको किसी तरह की कोई प्रॉब्लम न हो।
image

हमारे आयुर्वेद में कई सारी ऐसी जड़ी-बूटी हैं, जिसे हमारी दादी और नानी काफी समय से इस्तेमाल करती आ रही हैं। लेकिन आजकल के महंगे प्रोडक्ट के कारण इनका इस्तेमाल कम हो गया है। ऐसी ही एक चीज है अमतास जिसे लोग लेबर्नम भी कहते हैं। इसका बालों में इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद होता है। साथ ही, इससे बालों में होने वाली कई सारी समस्याएं दूर होती हैं। इसको कैसे इस्तेमाल करना है। इसके बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने शेयर किया। आपको बता दें कि ये स्किन और हेयर से जुड़ी चीजों के बारे में अक्सर टिप्स शेयर करती हैं। आप भी आर्टिकल में जानें अमलतास के फायदे।

अमलतास के बालों में लगाने के क्या फायदे होते हैं?

  • यह बालों को घना बनाने में फायदेमंद है।
  • यह बालों के स्वास्थ्य रखता है, जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही, बालों में नमी बनी रहती है।
  • अगर आप प्राकृतिक हेयर डाई को सर्च कर रहे हैं, तो इसके लिए अमलतास के गूदे का उपयोग कर सकते हैं। इससे भी आपके सफेद बाल काले हो जाएंगे।
  • इसे लगाने से आपके बालों में प्राकृतिक चमक बनी रहती है।
  • जब इसे हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, तो यह रूसी और रूखे स्कैल्प जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
Amaltas

अमलतास का बालों में कैसे करें इस्तेमाल?

  • आप इसका हेयर ऑयल बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बालों की जड़े मजबूत होती है। साथ ही, बालों की ग्रोथ अच्छी होने लगती है।
  • हेयर मास्क की तरह भी अमलतास का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आप इसे रोजमेरी के पानी और मेंहदी के साथ मिलाकर तैयार करके लगा सकते हैं। इससे आप नेचुरली तरीके से हेयर मास्क बनाकर इस्तेमाल करें। साथ ही, इसे लगाकर बालों को हेल्दी रखें।
  • अमलतास का इस्तेमाल करके आप शैंपू को भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको शिकाकाई, आंवला और रीठा के पानी को साथ में मिक्स करके इस्तेमाल करें और बालों के लिए शैंपू को बनाएं। इससे आपके बालों को कंडिशन मिलेगा।
Expert (13)

अपने बालों के स्वास्थ्य रखना है, तो आपको नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके बाल अच्छे हो जाएंगे। साथ ही, एक्सपर्ट राय के साथ इस्तेमाल करने पर किसी तरह की कोई हेयर प्रॉब्लम नहीं होगी।

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP