गर्मियों में पूरा दिन फ्रेश रहने के लिए अपने ब्यूटी बैग में ये 4 चीजें जरूर रखें

गर्मी के उमस से भरे दिन वापस आ गए है और यह सही समय है जब हमें गर्मियों के लिए जरूर चीजों को स्टॉक करना शुरू कर देना चाहिए। जी हां हमें गर्मी के मौसम में अपनी स्किन को हेल्दी, फ्रेश और सुंदर बनाए रखने के लिए कुछ जरूरी चीजों की जरूरत होती है। आखिरकार, तापमान इस समय के दौरान बढ़ जाता है और जब भी हम चिलचिलाती धूप में बाहर निकलते हैं, तो हमारे लिए इसे बर्दाशत करना मुश्किल हो जाता है। आपको पूरा दिन फ्रेश और पसीने से बचे रहने के लिए एक अच्छे कूलिंग सोप से लेकर रिफ्रेशिंग परफ्यूम तक, की आवश्यकता होती है। इस सीजन गर्मियों की इन जरूरी चीजों को अपने ब्यूटी बैग में जरूर शामिल करें।
इसे जरूर पढ़ें: गर्मियां छीन ना लें आपके बालों और चेहरे की खूबसूरती, अपनाएं एक्सपर्ट के ये आसान टिप्स
Himalaya Herbals Protective Sunscreen Lotion
गर्मी के गर्म दिनों में एक अच्छे सनस्क्रीन लोशन के बिना कोई नहीं रह सकता है क्योंकि सनस्क्रीन ना लगाने से आपकी स्किन टैन हो सकती है। ऐसे में आपको अपने ब्यूटी बैग में हिमालय हर्बल प्रोटेक्टिव सनस्क्रीन लोशन रखना चाहिए जो आपकी त्वचा को हानिकारक यूवीए और यूवीबी किरणों से बचाता है। यह SPF 15 के साथ आता है। यह एक पोर्टेबल बोटल में आता है जिसे आप आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। इसे आप यहां 130 रुपये में खरीदें।
Cinthol Original Soap
गर्मियों में कुछ लोगों को जरूरत से ज्यादा पसीना आता है ऐसे लोगों को एक अच्छे और फ्रेश साबुन की जरूरत होती है जो उन्हें पूरा दिन एक्टिव रख सकें। ऐसे लोगो के लिए सिनथोल साबुन बहुत अच्छा है। ये साबुन डियो के साथ आता है जो आपको पूरा दिन अच्छी स्मैल देने में हेल्प करता है। इसके अलावा यह आपकी स्किन से जुड़ी कई प्राब्लम्स को भी दूर रखता है और त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखता है। इसे आप यहां से 230 रुपये के डिस्काउंट रेट पर खरीद सकती हैं।
NIVEA Anti-Perspirant Roll-On, Pearl & Beauty
एक एंटीपर्सपिरेंट रोल-ऑन को गर्मियों में अपने पास रखना एक अच्छा आइडिया है। यह आपको पूरे दिन तरोताजा और पसीना से मुक्त रखता है। इसकी सबसे अच्छी बात इसे आप अपने पास आसानी से रख सकती हैं और जब भी आपका मन करे इसे लगा सकती हैं। यह एक जैल रूप में आता है और आपको सॉफ्ट और सुंदर अंडरआर्म्स देता है। इसे सिर्फ 129 रुपये में यहां से खरीदें।
Yardley London Autumn Bloom Daily Wear Perfume + Yardley London Autumn Bloom Refreshing Deo
तपती गर्मियों में आप डियोड्रेंट और परफ्यूम के बिना नहीं रह सकते हैं क्योंकि कुछ लोगों को पसीने की बदबू परेशान करती हैं। अगर आप पूरे दिन अच्छी खुशबू लेना चाहते हैं और यह तभी संभव है जब आपके बैग में एक अच्छा परफ्यूम या डियो हो। यार्डले लंदन ऑटम ब्लूम डेली वियर परफ्यूम + यार्डले लंदन ऑटम ब्लूम रीफ्रेशिंग डियोड्रेंट किट को अपने हैंडबैग का हिस्सा बनाएं और पूरे दिन ताजे फूलों की प्रकृतिक खुशबू का आनंद लें। ये 499 रुपये के डिस्काउट रेट पर यहां उपलब्ध है।
इसे जरूर पढ़ें: चेहरे को सुंदर बनाने वाली ये सस्ती फेशियल किट खरीदें और पार्लर जाने का पैसा बचाएं
तो देर किस बात की इन चीजों को आज ही खरीदें और गर्मियों में पूरा दिन फ्रेश रहने के लिए इसे अपने ब्यूटी बैग में शामिल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।