पिंपल्स की वजह से चेहरे पर हो गए हैं जिद्दी दाग? कम करने के लिए अपनाएं ये 2 घरेलू नुस्खे

मौसम कैसा भी हो पिंपल्स की समस्या कभी भी आ सकती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे आजमाती है। इन चीजों का इस्तेमाल करने से जहां ये समस्या कम हो जाती हैं लेकिन, कई बार पिंपल्स की वजह से चेहरे पर दाग हो जाते हैं। ये जिद्दी दाग देखने में कभी बुरे लगते हैं साथ ही, इनकी वजह से चेहरे की रंगत भी कम हो जाती है। इन जिद्दी दाग कैसे निजात पाए इसके लिए हमने एक्सपर्ट से संपर्क किया और उन्होंने 2 घरेलू नुस्खे बताए हैं जिनकी मदद से ये समस्या कम हो सकती है।
चेहरे के जिद्दी दाग को कम करने के लिए ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे
ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने हमें 2 घरेलू नुस्खे बताए हैं जिनकी मदद से आप फेस मास्क बना सकती हैं और इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से ये समस्या कम हो सकती है। साथ ही, इस फेस मास्क का सही तरह से इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो भी आएगा।
एलोवेरा जेल की मदद से बनाएं फेस मास्क
एक्सपर्ट ने बताया कि चेहरे के जिद्दी दाग को कम करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। एलोवेरा जेल में कई सारे गुण होते हैं साथ ही, ये त्वचा को रिपेयर करने का काम भी करते हैं। इसी के साथ ये त्वचा पर चमक लाने का भी काम करता है। एलोवेरा जेल के साथ नींबू का रस मिलाकर फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
सामग्री
- 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
- 3-4 बूंद नींबू का रस
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें।
- इसमें नींबू का रस का मिलाएं।
- इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
- 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।
- इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें ।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।
दालचीनी का फेस मास्क करें ट्राई
दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल जैसे कई सारे गुण होते हैं और ये सभी गुण त्वचा को हील करने साथ ही, जिद्दी दाग को कम करने का काम करते हैं। इसी के साथ दालचीनी का फेस मास्क चेहरे को साफ और ग्लो लाने का काम भी करता है।
सामग्री
- 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर
- 1 चम्मच शहद
इस तरह करें इस्तेमाल
- इन दोनों ही चीजों को सही मात्रा में मिक्स करें।
- इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
- 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।