where to keep pickle jar at home vastu

घर में कहां रखनी चाहिए अचार की बरनी?

घर में हर एक वस्तु किस दिशा में और किस स्थान पर होनी चाहिए इसका वर्णन वास्तु शास्त्र में मिलता है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के अनुसार चीजें न रखी जाएं तो वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
Editorial
Updated:- 2023-11-23, 17:14 IST

Pickle Jar At Home: घर में हर एक वस्तु किस दिशा में और किस स्थान पर होनी चाहिए इसका वर्णन वास्तु शास्त्र में मिलता है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के अनुसार चीजें न रखी जाएं तो न सिर्फ वास्तु दोष उत्पन्न होता है बल्कि इसका दुष्प्रभाव घर और घर के सदस्यों पर भी पड़ता है। 

ऐसे में घर में हर एक चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए ताकि शुभ फलों की प्राप्ति हो सके। इसी कड़ी में आज हम ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानेंगे कि घर की किस दिशा में रखनी चाहिए अचार की बरनी और किस दिशा में अचार रखने से बचना चाहिए। 

घर में कहां रखें अचार या अचार की बरनी?

where pickle jar should be kept at home hindi

पहले के समय में अचार बरनियों में भरकर रखा जाता था। हालांकि अब कांच के डिब्बे का इस्तेमाल किया जाता है या फिर लोग प्लास्टिक के डिब्बे में भी अचार भर कर रख लेते हैं। सबसे पहले तो यह समझना जरूरी है कि अचार हमेशा कांच की बरनी या डिब्बे में ही रखना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की किस दिशा में नहीं रखना चाहिए अनाज

ऐसा इसलिए क्योंकि कांच के बर्तनों को अनाज रखने के लिए शास्त्रों में शुद्ध बताया गया है जबकि प्लास्टिक को अशुद्ध और अपवित्र धातु माना जाता है। इसके अलावा, यह भी जरूरी है कि अचार किस दिशा (वास्तु में क्या है दिशाओं का महत्व) में रखना चाहिए। असल में अचार को खटास का प्रतीक माना जाता है। 

where pickle jar should be kept at home hindi mein

ऐसे में अगर अचार घर में गलत दिशा में रखा हो तो इससे पारिवारिक रिश्तों पर बुरा असर पड़ता है। घर के सदस्यों के बीच कलह का वातावरण पैदा होता है और रिश्तों में दरार पड़ने लग जाती है। इसलिए घर में अचार या अचार की बरनी उत्तर-पश्चिम दिशा (वायव्य कोण) में रखनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Food: घर की किस दिशा में रखें सारा अनाज

उत्तर दिशा बुध ग्रह की होती है। वहीं, पश्चिम दिशा शनि ग्रह की होती है। ऐसे में उत्तर-पश्चिम दिशा में शनि और बुध दोनों का मिलाजुला प्रभाव माना जाता है। इस दिशा में अचार रखने से परिवार में कभी भी क्लेश उत्पन्न नहीं होता हिया उर पारिवारिक शांति भी बनी रहती है। 

यह विडियो भी देखें

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर की किस दिशा में रखनी चाहिए अचार की बरनी और किस दिशा में रखने से इसे बचना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

image credit: amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;