Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:31 AM IST

घर के उत्तर-पश्चिम कोने के लिए आजमाएं वास्तु के ये उपाय, आएगी पॉजिटिव एनर्जी

घर की सभी चीजों के लिए वास्तु के नियम बनाए गए हैं, ऐसे ही उत्तर-पश्चिम कोने के लिए भी कुछ विशेष वास्तु नियम हैं। आइए जानें हमें इस स्थान पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे खुशहाली बनी रहे।  
Updated:- 2023-03-30, 07:02 IST
image

घर की सजावट से लेकर हर एक वास्तु के लिए वास्तु बहुत ज्यादा मायने रखता है। घर के लिए अच्छा वास्तु होना सबसे मौलिक और बुनियादी जीवन शैली की आवश्यकताओं में से एक है। जिन चीजों से आप अपने घर को सजाते हैं वो आपकी पसंद को होने के साथ आपको वास्तु दोषों से मुक्त रखने वाली भी होनी चाहिए।

यदि आप घर के हर एक कोने के लिए भी वास्तु नियमों का पालन करेंगी तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। ऐसे ही आपके घर के सभी कोनों के लिए भी अलग वास्तु नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन जरूरी माना जाता है।

यदि आपके घर में उत्तर पश्चिम कोना है तो आपको ध्यान देना चाहिए कि इसके लिए कुछ विशेष वास्तु नियम बनाए गए हैं। अगर हम इन नियमों का पालन करते हैं तो हमारे जीवन में खुशहाली बनी रहती है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें घर के इस स्थान से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में।

वास्तु पिरामिड रखें

vastu pyramid at home

घर के उत्तर पश्चिम कोने पर वास्तु पिरामिड (घर की इन जगहों पर रखें वास्तु पिरामिड) स्थापित करना एक अच्छा वास्तु उपाय माना जाता है। ये घर में समृद्धि लाने में मदद करता है और धन को आकर्षित करता है। घर के उत्तर पश्चिम कोने में वास्तु पिरामिड होने से घर के सदस्यों की आय दर में वृद्धि होती है।

ऐसे पिरामिड आमतौर पर वहां रखे जाते हैं जहां घर के सदस्य सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। ये पिरामिड परिवार और घर में आय और समृद्धि तो लाते हैं और आपसी सामंजस्य स्थापित करने में भी मदद करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Title: घर की दक्षिण दिशा में जरूर रखें ये चीजें, आएगी सुख समृद्धि

धार्मिक चिह्नों को स्थापित करें

यदि आपके घर के उत्तर पश्चिम कोने में प्रवेश द्वार है, तो वास्तु शास्त्र कई धार्मिक चिह्नों को वहां लगाने की सलाह देता है। जैसे आप स्वस्तिक का चिह्न स्थापित कर सकते हैं। आप उस स्थान पर शिव जी के त्रिशूल का चिन्ह स्थापित कर सकते हैं।

यह उपाय एक धार्मिक पहलू भी माना जाता है और घर में सुख समृद्धि लाने में मदद करता है। इस उपाय से घर के उत्तर पश्चिम कोने के वास्तु दोष को दूर करने में मदद मिलती है। यह आपके घर के प्रवेश द्वार को भी शांतिपूर्ण बनाता है।  

दीवारों पर हल्के रंगों का इस्तेमाल

light colours in house

घर के उत्तर पश्चिम कोने के वास्तु के अनुसार दीवारों को किसी भी हल्के रंगों से सजाएं। इन दीवारों को पीले, क्रीम या सफेद जैसे हल्के रंगों में रंगना सबसे अच्छे  उपायों में से एक है। उत्तर पश्चिम दिशा की दीवारों के लिए हल्का भूरा रंग भी अच्छा माना जाता है। ये रंग घर को जीवंत बनाने में और मानसिक स्थिति को ठीक रखने में मदद करते हैं।  

 

सुगन्धित पौधे लगाएं

घर के उत्तर-पश्चिम कोने में आप कुछ सुगन्धित पौधे लगाएं और इस स्थान पर तुलसी और शमी जैसे पौधे लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। ये पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं और वास्तु दोषों को दूर करने में मदद करते हैं।

इस स्थान पर किचन न बनाएं

यदि संभव हो तो आप घर के उत्तर-पश्चिम कोने पर किचन बनाने से बचें। इस स्थान पर बना हुआ किचन वहां रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: वास्तु के अनुसार कैसी बनाएं किचन? इन 20 टिप्स को फॉलो करने से होगी धन की वर्षा

मुख्य दरवाजे पर करें ये उपाय

main door at north east corner

यदि आपके सामने का दरवाजा उत्तर पश्चिम कोने में है, तो इसे हमेशा किसी भी कूड़े या कचड़े से मुक्त रखना चाहिए। यदि इस जगह कोई भी चीज खराब हो तो उसे तुरंत ठीक करें। ध्यान रखें कि इस दिशा में मुख्य दरवाजा नहीं होना चाहिए। इस तरह की कोई भी चीज आपके घर के वास्तु को खराब कर सकती है और आपको धन हानि हो सकती है।

अगर आप घर के उत्तर पश्चिम कोने से जुड़े हर एक वास्तु नियम का पालन करेंगे तो आपके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी और वास्तु दोष भी दूर रहेंगे।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।