Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

Vastu Tips: बेडरूम में महसूस हो रही है नेगेटिविटी? आज ही अपनाएं ये 3 वास्तु उपाय

कई बार घर के बेडरूम में नेगेटिव एनर्जी महसूस होती है। इसकी वजह से वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां आती हैं। ऐसे में जरूरी है कि कुछ खास बातों का ध्यान रखें।
Updated:- 2026-05-19, 11:06 IST
image

हमारा बेडरूम सिर्फ सोने की जगह नहीं है, बल्कि यह वह स्थान है जहां पर हम ज्यादातर समय बिताते हैं, लेकिन कई बार सब कुछ ठीक होने के बाद भी बेडरूम में कदम रखते ही भारीपन, तनाव या नकारात्मकता महसूस होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ खास वास्तु उपायों का ध्यान रखें। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इन उपायों को शेयर किया है।

बेडरूम से तुरंत हटाएं शीशा

वास्तु शास्त्र में बेडरूम के अंदर शीशे को लेकर कड़े नियम बताए गए हैं। अगर आपके बेडरूम में शीशा ऐसी जगह लगा है जहां सोते समय आप इसमें नजर आते हैं, तो तुरंत इसकी दिशा को बदल लें। ऐसा इसलिए है क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो सकता है। कोशिश करें कि इस शीशे को आप ढककर रखें, ताकि इसका नकारात्मक प्रभाव आपके ऊपर नहीं पड़ेगा।

1 - 2026-05-19T102944.388

सेंधा नमक और कपूर का उपाय

अगर आपको अपने कमरे में नकारात्मकता महसूस हो रही है, तो ऐसे में आप सेंधा नमक और कपूर का खास उपाय कर सकती हैं। इससे आपके बेडरूम में भारीपन और बुरे सपने जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं। एक कांच की कटोरी में आपको सेंधा नमक और कपूर लेना है। इसे अपने बेड के पास रखना है। इसके बाद इसे हफ्ते में बदल देना है। इससे आपके जीवन में सकारात्कम प्रभाव दिखने लगेगा।

इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय

बेड की सही दिशा

कई बार हम जाने अनजाने में बेड को सही दिशा में नहीं रख पाते हैं, जिसकी वजह से आपके वैवाहिक जीवन में नकरात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि बेड की दिशा को सही रखें, ताकि इसका प्रभाव सही पड़े।

2 - 2026-05-19T102945.998

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए इन 3 उपायों के साथ-साथ सुबह की ताजी हवा और धूप को कमरे में आने दें। बेडरूम की दीवारों पर हमेशा हल्के और शांत रंगों जैसे क्रीम, लाइट पिंक या स्काई ब्लू का इस्तेमाल करें। ये छोटे-छोटे बदलाव आपके बेडरूम को सकारात्मकता और खुशियों से भर देंगे। इसलिए आप इन चीजों का खास ध्यान रखें और जीवन में सकारात्मक प्रभाव को बढ़ने दें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।