Vastu Tips: किस्मत के बंद ताले खोल सकता है कपूर और दालचीनी का यह उपाय, आज ही आजमाएं

bघर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे। इसके लिए हर कोई हरसंभव कोशिश करता है। यहां तक की घर को बनाते समय वास्तु का भी खास ध्यान रखता है, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि कुछ गलतियां हमारे लिए दिक्कतों का कारण बन जाती है, जिसकी वजह से किस्मत के ताले बंद हो जाते हैं। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल इसका निवारण बताया है, जिसे आप भी करके जीवन की परेशानियों को कम कर सकती हैं।
कपूर और दालचीनी के चमत्कारी उपाय
- अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है या घर में पैसा टिकता नहीं है, तो दालचीनी के पाउडर के साथ कपूर के दो टुकड़े जलाएं।
- इसके धुएं को पूरे घर में, खासकर तिजोरी और धन रखने के स्थान पर दिखाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से धन आगमन के नए मार्ग खुलते हैं और दरिद्रता दूर होती है।
घर की नकारात्मकता मिटाने के लिए
- वास्तु दोष के कारण घर में कलह या अशांति बनी रहती है। शनिवार या मंगलवार के दिन मिट्टी के पात्र में कपूर जलाएं और उसमें थोड़ी सी पिसी हुई दालचीनी डाल दें।
- इस धुएं को घर के हर कोने में ले जाएं। यह उपाय घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालता है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल के ये 2 उपाय बदल देगें घर का माहौल, दूर होगी नेगेटिविटी
व्यापार और करियर में सफलता के लिए उपाय
- यदि आपको हर काम में असफलता मिल रही है, तो पूजा के समय कपूर के साथ दालचीनी का छोटा सा टुकड़ा जलाकर आरती करें।
- इसकी खुशबू आपके आत्मविश्वास को बढ़ाती है और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करती है, जिससे करियर में उन्नति के योग बनते हैं।
- इसे आप सुबह और शाम दोनों समय में कर सकती हैं, ताकि इसका असर आपके जीवन में सकारात्मक नजर आए।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: नमक और नींबू के ये छोटे से उपाय बदल देगें घर का माहौल, घर में बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी
वास्तु के ये छोटे उपाय हमारे जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। कपूर और दालचीनी का यह मेल आपके घर में न केवल खुशहाली लाएगा, बल्कि आपकी प्रगति के बंद रास्तों को भी खोल देगा। तो देर किस बात की? आज ही इस सरल उपाय को आजमाएं और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करें। इसे आप किसी भी समय पर घर में कर सकती हैं, ताकि इससे आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव बना रहे और आपके सभी कार्य आसानी से पूरे हो सकें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।