Vastu Tips: विंड चाइम खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें, घर में बनी रहेगी पॉजिटिविटी

घर में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए हम कई सारे परिवर्तन करते हैं, लेकिन इसका असर नजर नहीं आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार हमारी खरीदी हुई चीजें सही नहीं होती हैं, जिसकी वजह से इसका असर भी अच्छा नहीं पड़ता है। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने विंड चाइम को खरीदने का सही तरीका बताया है, जिसके बाद आप इसे घर पर लगाएंगी, तो आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।
विंड चाइम के पाइप की संख्या का रखें ध्यान
विंड चाइम खरीदते समय सबसे पहले उसकी छड़ियों या पाइप्स की संख्या जरूर गिनें, क्योंकि वास्तु में हर संख्या का एक अलग महत्व और प्रभाव होता है। अगर आप घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना चाहती हैं और 5 रॉड्स वाली विंड चाइम सबसे बेस्ट मानी जाती है। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है और आपके घर में सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाते हैं।

लकड़ी या बांस की विंड चाइम
बांस या लकड़ी से बनी विंड चाइम को घर की पूर्व, दक्षिण-पूर्व या दक्षिण दिशा में लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है और आपसी प्यार बढ़ता है। यह घर में स्थिरता और मानसिक शांति लाती है। साथ ही आपके परिवार के लोगों के कार्यों को भी बनाती है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Balcony: बालकनी में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वास्तु दोष बढ़ने से रुक सकती है घर की तरक्की
विंड चाइम लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- विंड चाइम को कभी भी ऐसी जगह न लटकाएं जिसके ठीक नीचे कोई बैठता हो या सोता हो। बेड या सोफे के ठीक ऊपर इसे लगाने से बचें।
- इसे घर के मुख्य द्वार या खिड़की के पास लगाना सबसे अच्छा होता है, जहां से हवा का आना-जाना लगातार बना रहे।
- रसोईघर या टॉयलेट के ठीक सामने या अंदर विंड चाइम नहीं लगानी चाहिए।
- मार्केट से लेने के बाद इसे गंगाजल से साफ करें। इसके बाद आप इसे घर के सही कोने में लगाएं।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: अधिक मास में करें ये खास वास्तु उपाय, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी
तो अगली बार जब भी आप अपने आशियाने के लिए विंड चाइम खरीदने जाएं, तो इन आसान वास्तु नियमों को जरूर याद रखें ताकि आपके घर का कोना-कोना हमेशा सकारात्मक वाइब्स और खुशियों से महकता रहे। आप बस सही तरह के विंड चाइम को खरीदकर घर पर लगाएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।