Vastu Tips For Balcony: बालकनी में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वास्तु दोष बढ़ने से रुक सकती है घर की तरक्की

घर की बालकनी से न केवल ताजी हवा आती है बल्कि नेचुरल रोशनी भी आती है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का भी एक मेन गेट माना जाता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, बालकनी की स्थिति और वहां रखी चीजें हमारे जीवन, तरक्की और मानसिक शांति को गहराई से प्रभावित करती हैं। अक्सर लोग अनजाने में बालकनी को एक स्टोर रूम की तरह इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं। यह नकारात्मकता घर के सदस्यों की उन्नति में रुकावट बनती है और आर्थिक तंगी का कारण बन सकती है। इसलिए, घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने के लिए बालकनी में रखी कुछ विशेष चीजों को तुरंत हटा देना ही समझदारी है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बालकनी में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए? इस लेख में दिए गए इनपुट वृंदावन के अनंतदास जी महाराज द्वारा दिए गए हैं। ऐसे में जानते हैं, क्या कहते हैं महाराज जी...
बालकनी में किन चीजों को न रखें?
- बालकनी में कभी भी कैक्टस या कोई अन्य कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा जिन पौधों को काटने या तोड़ने पर सफेद दूध जैसा पदार्थ निकलता है, उन्हें भी बालकनी में रखने से बचें।
- कई लोग घर का पुराना, टूटा-फूटा या बेकार सामान बालकनी के कोनों में जमा कर देते हैं। वास्तु में कबाड़ को राहु और नकारात्मकता का सबसे बड़ा स्रोत माना गया है।
इसे भी पढ़ें - Summer Gardening Tips for Balcony : चिलचिलाती धूप में भी ठंडी रहेगी आपकी बालकनी, इन 5 बेलों से घर को दें रॉयल लुक
- बाहर से आने के बाद अक्सर लोग अपने जूते और चप्पल बालकनी में ही उतार देते हैं या वहां उनका एक ढेर लग जाता है। वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार या बालकनी जैसे प्रवेश द्वारों पर गंदगी और जूते-चप्पल रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
- झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में बालकनी में खुले आसमान के नीचे या हर आने-जाने वाले की नजर में झाड़ू रखना बेहद अशुभ होता है।
- बालकनी में कूड़ेदान रखना घर में दुर्भाग्य को दावत देने जैसा है। ऐसे में इसे भी न रखें।
इसे भी पढ़ें - क्या आपके घर में भी बिना वजह हो रही है धन हानि? मनी प्लांट के साथ लगाएं ये 3 पौधे, धन से भर सकती है तिजोरी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।