Vastu Upay: व्यापार में हो रहा है घाटा, लाल मिर्च के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत

जीवन में कई सारी चीजें ऐसी होती हैं, जिसके लिए व्यक्ति काफी मेहनत करता है, ताकि वो अच्छे से अपने जीवन को बीता सके। साथ ही उसके परिवार को किसी तरह की समस्या न हो। ऐसे में आप वो नौकरी भी करता है। साथ ही कई सारे व्यक्ति व्यापार भी करते हैं, ताकि उससे अच्छे पैसे कमा सके, लेकिन कई बार वास्तु दोष की वजह से इसमें भी रुकावटें आ जाती है। इसके कारण हमें धन हानि और आर्थिक समस्याएं सबसे ज्यादा होती है। इसके लिए आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल के बताए गए लाल मिर्च के उपाय को कर सकती हैं।
ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए लाल मिर्च का उपाय
अगर आपकी दुकान में ग्राहक आते हैं पर बिना कुछ खरीदे चले जाते हैं, तो यह उपाय आपके लिए है। एक मिट्टी के दीये में कपूर और 2 सूखी लाल मिर्च रखकर जलाएं। इसका धुआं अपनी पूरी दुकान या ऑफिस में दिखाएं। वास्तु के अनुसार, लाल मिर्च का धुआं वातावरण को शुद्ध करता है और सकारात्मकता ऊर्जा को बढ़ाता है। इसलिए आप यह उपाय कर सकती हैं।

अटके हुए धन की प्राप्ति के लिए लाल मिर्च का उपाय
अगर व्यापार में लगया हुआ पैसा या किसी को उधार दिए गए पैसे को आप वापस पाना चाहती हैं, तो इसके लिए भी आप लाल मिर्च के इस खास उपाय को कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक तांबे के लोटे में जल भरकर रखना है। इसमें लाल मिर्च के 21 बीज डालने हैं। अब इस जल को उगते हुए सूर्य देव को अर्पित करें। सूर्य को सफलता और मान-सम्मान का कारक माना जाता है। इससे आपका रुका हुआ धन ही वापस नहीं आएगा, बल्कि आपके व्यापार में उन्नती होती नजर आएगी।
यह भी पढ़ें- फाइनेंशियल ग्रोथ और नौकरी में प्रमोशन के लिए इन वास्तु टिप्स से सेट करें अपना वर्कस्पेस, एक्सपर्ट की जानें राय
कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर करने के लिए लाल मिर्च का उपाय
शनिवार के दिन एक नींबू और 7 लाल मिर्च को धागे में पिरोकर अपने ऑफिस या फैक्ट्री के गेट पर लटका दें। इसे हर शनिवार बदलें। यह सरल वास्तु टिप्स आपके कार्यस्थल को सुरक्षा कवच प्रदान करती है। साथ ही जीवन की सभी परेशानियों को कम करती है।

इन बातों का रखें ध्यान
- आप कोई भी वास्तु उपाय करें। इसे करते समय किसी की टोक नहीं लगनी चाहिए।
- अगर आपको लग रहा है कि बार-बार नजर की वजह से काम नहीं बन रहे हैं, तो ऐसे में आप लाल मिर्च को 7 बार अपने ऊपर से उतारकर जला दें।
- आपके व्यापार में पैसों से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं, तो इसे कम करने के लिए आप सूखी लाल मिर्च का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- वास्तु टिप्स: इंटरव्यू में बार-बार हो रहे हैं रिजेक्ट? अपनाएं ये असरदार वास्तु उपाय
लाल मिर्च सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती है, बल्कि ये आपके रुके हुए काम को भी अच्छे से पूरा करती है। इसलिए आपको भी आर्टिकल में बताए गए उपाय को अपनाना चाहिए, ताकि आपके व्यापार में उन्नती हो सके।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।