वास्तु एक ऐसा विज्ञान है जो हमारे आस-पास की सभी वस्तुओं को नियंत्रित करने और हमारे अनुकूल बनाने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप किसी भी चीज का निर्धारण वास्तु के अनुसार करते हैं तो यह समृद्धि के द्वार खोलने में मदद कर सकता है।
वास्तु हमें सभी कामों में सफलता दिलाने में मदद करता है और इससे हमारे मन मस्तिष्क को भी बेहतर दिशा में मोड़ा जा सकता है। ऐसे ही हम समय-समय पर एक्सपर्ट्स की सलाह से आपके लिए कुछ वास्तु टिप्स लाते हैं जिससे भविष्य को उज्जवल बनाया जा सके।
यही नहीं लोग वास्तु के उपायों को अपने रोजमर्रा के जीवन में भी आजमाते हैं। वास्तु एक्सपर्ट जीवन के लिए जो सलाह देते हैं वो आमतौर पर कारगर ही होते हैं और इससे लोगों को लाभ भी होता है।
आपकी सेहत से लेकर नौकरी तक, आपके प्रेम जीवन से लेकर शादी तक और यही नहीं घर की चीजों के रखरखाव तक के लिए साल 2023 में बहुत से लोगों ने वास्तु के कुछ उपाय आजमाए और अपने जीवन को नई दिशा दी। आइए आपको बताते हैं उन वास्तु उपायों के बारे में जो इस साल गूगल में सबसे ज्यादा ढूंढे गए और उन्होंने लाखों लोगों की किस्मत बदली।
कई बार आपके घर में बिना वजह बीमारियां आने लगती हैं और हमारी लाख कोशिशों के बाद भी इससे छुटकारा पाने में मुश्किल होती है। दरअसल इसकी वजह आपके घर के वास्तु दोष हो सकते हैं। अगर आप बीमारियों का कारण पता करने में समर्थ नहीं हैं तो आपको वास्तु एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। हम आपको ऐसे कुछ वास्तु टिप्स बता रहे हैं जो बीमारियों से दूर करने में मदद कर सकते हैं-
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें: Google Year in Search 2023: इस साल वास्तु के ये अचूक उपाय बने सबकी पसंद, आप भी आजमाकर देखें
अगर आपके घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं और आप उसका कारण पता नहीं लगा पाते हैं तो आपको वास्तु दोषों को दूर करने के लिए कुछ विशेष उपाय आजमाने चाहिए। ये उपाय साल 2023 में कई लोगों ने आजमाए और ये उनके लिए कारगर भी थे।
ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी बताती हैं कि अगर आपके परिवार के लोगों को बार-बार बीमारियों का सामना करना पड़ता है और इससे छुटकारा पाना मुश्किल है तो आपको कुछ आसान वास्तु उपाय आजमाने की सलाह भी जाती है।
अगर आप बच्चों की सेहत के लिए परेशान हैं तो आपको बच्चों के बेडरूम को सही दिशा होनी चाहिए। बेडरूम का वातावरण हमेशा शांत होना चाहिए जिससे बच्चों की अच्छी नींद आए और बच्चों की सेहत अच्छी बनी रहे। बच्चों को हमेशा पूर्व या दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके सोना चाहिए। बच्चों के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में सबसे शुभ होती है।
ध्यान रखने वाली बात यह है कि बच्चों के बेडरूम में खिड़कियां हमेशा दरवाजे के विपरीत दिशा में होनी चाहिए जिससे हवा का ठीक तरह से प्रवाह बना रहे और बीमारियों से बचने में सहायता मिले।
इसे जरूर पढ़ें: Google Year in Search 2023: इस साल ये 7 ज्योतिष उपाय बने सबकी पसंद, घर की समृद्धि के लिए आप भी आजमाएं
अगर आपको ऐसा लगता है कि आपका खर्च बेकार के कामों में ज्यादा होता है और पैसों का प्रबंधन कर पाना मुश्किल हो जाता है तो आपको वास्तु के कुछ विशेष उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है।
ये वो वास्तु टिप्स हैं जो इस साल लोगों ने आजमाए और इसका लाभ उठाया। आप भी इन वास्तु टिप्स को आजमाकर घर में खुशहाली ला सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।