image

Pitru Paksha 2025: पितरों की तस्वीर के पास वास्तु अनुसार रखें ये 3 चीजें, नाराज पूर्वज हो जाएंगे खुश

 Pitru Paksha 2025: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृपक्ष के दिनों में हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं और कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं। इसलिए हमें भी कुछ ऐसे वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए, जिससे उनका आशीर्वाद हमें हमेशा प्राप्त होता रहे।
Editorial
Updated:- 2025-09-09, 13:46 IST

पितृपक्ष का समय पूर्वजों को स्मरण करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान लोग पितरों की तस्वीर के सामने कई सारी चीजों को रखते हैं। ऐसा इसलिए ताकि पितरों की आत्मा को शांति मिले। इसलिए आपको भी घर पर रखी कुछ खास चीजों को अपने पितरों की तस्वीर के सामने रखना चाहिए। इससे आपके घर का वास्तु अच्छा बना रहेगा। इसके लिए आप ज्योतिष शास्त्र रामाकांत वत्स जी से जानते हैं, कौन सी चीजें आप पितरों के सामने रख सकते हैं।

तांबे या चांदी का जलपात्र पितरों की तस्वीर के सामने रखें

पितरों की तस्वीर के पास हमेशा जल से भरा हुआ तांबे या चांदी का छोटा पात्र रखना शुभ माना जाता है। यह जल पवित्रता का प्रतीक होता है और इससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसे आपको रोजाना बदलना चाहिए। साथ ही अपने पितरों के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करनी चाहिए कि आपके घर में किसी तरह की नेगेटिव एनर्जी न आए। हमेशा घर में सकारात्मक बनी रहे।

Tamba lota

काले तिल और कुशा पितरों की तस्वीर के सामने रखें

वास्तु और शास्त्रों के अनुसार पितरों की तस्वीर या स्थान पर काले तिल और कुशा रखना अनिवार्य माना गया है। यह पितरों की आत्मा को तृप्त करता है और उनके आशीर्वाद से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही जीवन में आने वाली अड़चने कम होती हैं। इसलिए आपको इसे जरूर करना चाहिए। आप इसे रोजाना पितृपक्ष में करें।

Black til

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips For Pitru Photo: पितरों की तस्वीर बेडरुम में लगानी चाहिए या नहीं?

यह विडियो भी देखें

मिट्टी का दीपक जरूर रखें

पितरों की तस्वीर के पास घी का मिट्टी वाला दीपक अवश्य जलाना चाहिए। दीपक का प्रकाश अंधकार और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और यह पितरों की आत्मा को शांति प्रदान करता है। शाम के समय दीपक जलाना विशेष रूप से फलदायी माना गया है। इसे आपको नियमित रूप से पितृपक्ष में जलाया है। इससे आपके ऊपर किसी तरह की नेगेटिव एनर्जी का असर नहीं होगा। साथ ही आपके कार्य भी बिना किसी रुकावट के होते नजर आएंगे।

mitti diya

इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha 2025 Pati Ka Shradh: क्या पत्नी कर सकती है अपने पति का श्राद्ध? जानिए पंडित जी का जवाब

पितृपक्ष में क्या न करें

  • पितरों की तस्वीर रसोई घर वाली दीवार पर बिल्कुल भी न लगाएं।
  • तस्वीर हमेशा दक्षिण दिशा के अलावा किसी अन्य जगह पर न लगाएं।
  • पितरों की तस्वीर वाले स्थान को हमेशा साफ रखना है।
  • पितरों की तस्वीर को अपने बेडरूम में न रखें।

वास्तु शास्त्र के इन छोटे-छोटे नियमों का पालन करने से न सिर्फ पितरों की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि घर में सकारात्मकता, सुख और शांति का भी वास होता है। इसलिए आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा। तभी आपके जीवन में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;