Vastu Tips: पैसा आता है लेकिन टिकता नहीं? जानें कारण और वास्तु उपाय

आजकल के समय में हर कोई अच्छा कमाने के बारे में सोचता है। इसलिए दिन रात मेहनत करके अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक करने की कोशिश करता है, लेकिन पैसे आते तो हैं हमारे पास बच नहीं पाते हैं। किसी न किसी तरह से वो खर्च हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल के बताए गए तरीके और कारण को जानें। तभी आप पैसे बचा पाएंगी। साथ ही अपने लिए सेविंग कर पाएंगी।
पैसा न टिकने के प्रमुख कारण
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके पास पैसा नहीं बचता है, तो इसका कारण होता है पानी का टपकना। ऐसा इसलिए क्योंकि पानी के टपकने की वजह से आपके पैसे भी पानी की तरह खर्च होने लगते हैं। इससे धन की बर्बादी होती है। साथ ही आता हुआ पैसा कभी आपके पास नहीं बचता है। साथ ही घर के मुख्य द्वार लक्ष्मी के आगमन का रास्ता कहा जाता है। यहां पर अगर अंधेरा या गंदगी रहती है, तो सकारात्मक ऊर्जा रुक जाती है।
पैसा रोकने के लिए किन उपाय को करें?
- घर की उत्तर दिशा कुबेर की मानी जाती है। इसलिए इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा और खाली रखें।
- यहां नीले रंग के फूलदान या कुबेर यंत्र की स्थापना करना शुभ होता है।
- उत्तर दिशा में हरे गमले में मनी प्लांट लगाने से आय के नए स्रोत बनते हैं।
- अपनी तिजोरी या धन रखने वाली अलमारी को घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें।
- अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुले। उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है, जिससे धन बढ़ता है।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: घर के बेडरूम में न लगाएं ये तस्वीरें, लग सकता है वास्तु दोष
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपके घर में दरवाजे से आवाज आती है, तो ऐसे में इसे ठीक करवाएं। वरना धन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
- रसोई में दवाइयां न रखें, क्योंकि इससे आपके सारे पैसे दवाईयों में खर्च हो सकते हैं।
- कांच के एक कटोरे में थोड़ा साबुत नमक भरकर शौचालय या स्नानघर के कोने में रखें। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: खरमास में करें ये आसान वास्तु उपाय, रुके काम होंगे पूरे और चमकेगा भाग्य
इन चीजों का ध्यान रखेंगी, तो आपके घर का वास्तु अच्छा रहेगा। साथ ही पैसों से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी। आप चाहें तो अपने एक्सपर्ट की राय ले सकती हैं, ताकि किसी तरह की प्रॉब्लम आपको न हो।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।