image

Vastu Tips For Roti: रोटियां गिनना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें इसके नुकसान

अक्सर कई सारे घरों में रोटी गिनकर बनाई जाती है, लेकिन आप इससे अनजाने में अपने घर का वास्तु खराब कर लेते हैं, जिसकी वजह से आपके जीवन में परेशानियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ खास चीजों का ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2025-12-23, 14:25 IST

घरों में जब खाना बनता है, तो अक्सर रोटियां गिनकर बनाई जाती हैं, ताकि सभी को रोटियां हिसाब से मिल सके, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गिनकर रोटी बनाने के आपके घर का वास्तु खराब होता है। साथ ही इसका नुकसान भी देखने को मिलता है। आइए एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल से जानते हैं कि आपको रोटियां गिनकर क्यों नहीं बनानी चाहिए? साथ ही इससे क्या नुकसान होता है, जिससे आपके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

रोटियां गिनना क्यों माना जाता है अशुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोटियां गिनना कमी और अभाव की मानसिकता को दर्शाता है। यह संकेत देता है कि घर में भोजन या संसाधनों की कमी हो सकती है। अन्न को गिनना देवी अन्नपूर्णा और लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। इसलिए कभी भी आपको रोटियों को गिनकर नहीं बनाना चाहिए। इससे आपको जीवन में नुकसान का सामना नहीं करा पड़ेगा।

2 - 2025-12-23T133935.013

रोटियां गिनने से होने वाले नुकसान

  • रोटियां गिनकर बनाने या परोसने से धन की आवक रुक सकती है और खर्च बढ़ सकता है। साथ ही आर्थिक तंगी बनी रहती है।
  • ऐसा माना जाता है कि इससे घर में अन्न की बरकत नहीं रहती और भोजन व्यर्थ होने लगता है।
  • वास्तु दोष के कारण घर में छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकते हैं।
  • रसोई में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे पूरे घर का माहौल प्रभावित होता है।

यह भी पढ़ें- Vastu Remedy for Career: छोटी इलायची से खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें कैसे करें ये खास उपाय

रोटी बनाते और परोसते समय वास्तु नियम

  • रोटियां हमेशा जरूरत से थोड़ी ज्यादा बनाएं।
  • रोटी बनाते समय गुस्सा या तनाव न रखें।
  • बासी रोटी का अपमान न करें, जरूरतमंद को दे दें।
  • रसोई में खाना बनाते समय अन्न का सम्मान करें।
  • रोटियों को कभी भी फेंकें नहीं।

1 - 2025-12-23T133936.957

यह भी पढ़ें- Vastu Upay: घर के बेडरूम में न लगाएं ये तस्वीरें, लग सकता है वास्तु दोष

इन चीजों का ध्यान रखेंगी, तो आप घर में वास्तु दोष लगने से बचा पाएंगी। साथ ही जीवन की परेशानियों को कम कर पाएंगी। आप इसके लिए पहली रोटी गाय को खिलाएं। इसके बाद सभी के लिए रोटी बनाएं, लेकिन इसकी गिनती न करें। तभी आपके घर में आर्थिक स्थिति और बरकत दोनों बनी रहेगी। साथ ही आपके घरवालों के कार्यों में किसी तरह की दिक्कते नहीं आएंगी। आप चाहें तो इसके लिए एस्ट्रो एक्सपर्ट से जानकारी प्राप्त करके इस बात को जान सकती हैं, ताकि आप भी आगे से इस तरह की गलती को न करें और सभी कार्यों को आसानी से पूरा करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;