सनातन धर्म में सभी एकादशी तिथि शुभ फलदायी होती है। सभी एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस तिथि के दिन श्रीहरि की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही सुख-समृद्धि और सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष विधि से की जाती है। तुलसी के पत्ते चढ़ाए जाते हैं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया जाता है। व्रत का पारण अगले दिन द्वादशी तिथि को किया जाता है। इतना ही नहीं, यह व्रत पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने और घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए भी किया जाता है। अब ऐसे में पापांकुशा एकादशी के दिन वास्तु के अनुसार किन स्थानों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
पापांकुशा एकादशी हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण व्रत है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से पापों से मुक्ति मिलती है। मुख्य द्वार पर दीपक जलाने का इस व्रत में विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि दीपक का प्रकाश नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में सकारात्मकता लाता है। दीपक जलाकर भगवान विष्णु को आमंत्रित किया जाता है। मान्यता है कि दीपक का प्रकाश भगवान को प्रसन्न करता है और वे अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। दीपक जलाने से घर में सुख-शांति का वातावरण बनता है। यह परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़ाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Papankusha Ekadashi 2024: कब है अश्विन माह की पापांकुशा एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
पापांकुशा एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने का विशेष महत्व है। तुलसी को हिंदू धर्म में पवित्र पौधा माना जाता है और इसे माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। तुलसी के पौधे को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। इस दिन तुलसी के पास दीपक जलाने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
यह विडियो भी देखें
पापांकुशा एकादशी के दिन पूजाघर में घी का दीपक जलाना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। एकादशी तिथि के दिन दीपक जलाने से व्यक्ति पर सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Papankusha Ekadashi 2024 Upay: पापांकुशा एकादशी के दिन इन उपायों से सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
पापांकुशा एकादशी के दिन रसोईघर में घी का दीपक जलाने से वास्तुदोष से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। इसके अलावा जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती है। रसोईघर में घी का दीपक जलाने से माता अन्नापूर्णा की कृपा बनी रहती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।