
आजकल घरों में टीवी पैनल का ट्रेंड है। हम में से भी बहुत से लोगों के घरों में टीवी पैनल जरूर होगा। मगर क्या आपका टीवी पैनल आपके लिए शुभ है? दरअसल, बात ये है कि हमारे घर की हर एक चीज वास्तु से जुड़ी हुई है। ऐसे में अगर वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए उन चीजों को रखा जाए तो इससे शुभता आती है, लेकिन अगर वहीं दूसरी ओर वास्तु नियमों का उल्लंघन हो तो इससे नकारात्मकता घर में बढ़ सकती है। ठीक ऐसे ही टीवी पैनल आप किस रंग का घर में लगवा रहे हैं, ये बहुत जरूरी है जानना नहीं तो इससे वास्तु नियमों का उल्लंघन हो सकता है। हालांकि, बहुत से लोग इसे अंधविश्वास में गिनते हैं मगर ये महज अंधविश्वास नहीं बल्कि शास्त्रोक्त बात है जिसे समझना जरूरी है और मानना या न मानना आपकी अपनी इच्छा। तो चलिए जानते हैं वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि घर में किस रंग का टीवी पैनल लगवाना शुभ होता है और अगर आपके घर में दिशा अनुसार टीवी पैनल का रंग नहीं है तो इसके लिए क्या उपाय आप कर सकते हैं?
वास्तु शास्त्र में हर दिशा एक विशेष तत्व और रंग से जुड़ी होती है। टीवी पैनल का रंग उस दिशा के तत्व को संतुलित और मजबूत करने वाला होना चाहिए। अगर आपका टीवी पैनल पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में है तो आपको हरा या हल्का नीला रंग चुनना चाहिए।

पूर्व दिशा का तत्व लकड़ी है जिसका प्रतिनिधि रंग हरा है जो विकास और स्वास्थ्य को दर्शाता है। उत्तर-पूर्व दिशा ज्ञान और जल तत्व से जुड़ी है, इसलिए हल्के नीले रंग का उपयोग संतुलन लाता है।
यह भी पढ़ें: अगर आपके बेडरूम में दिखें ये 5 संकेत तो समझें रोज नेगेटिव एनर्जी के साथ सोती हैं आप, ये 2 उपाय आज ही आजमाएं
दक्षिण-पूर्व दिशा अग्नि तत्व से संबंधित है जो धन और समृद्धि को नियंत्रित करती है। ऐसे में लाल और नारंगी रंगों का उपयोग करने से धन का प्रवाह और आत्मविश्वास बढ़ता है।
पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा धातु तत्व से जुड़ी हैं। ऐसे में घर की इस दिशा में अगर आपका टीवी पैनल है तो आपको सफेद, क्रीम या हल्का ग्रे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ये रंग धातु तत्व को मजबूत करते हैं जो लाभ और सौभाग्य लाते हैं।
दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा पृथ्वी तत्व से संबंधित हैं और इनके रंग हैं पीला, गोल्डन या भूरा। इस दिशा में लगे टीवी पैनल के लिए इन रंगों का उपयोग करने से स्थिरता आती है, रिश्ते मजबूत होते हैं और परिवार के मुखिया को शक्ति मिलती है।
अगर आपके घर में टीवी पैनल पहले से ही लगा हुआ है और वह वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार सही दिशा या रंग का नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसे ठीक करने के लिए आप कुछ सरल और प्रभावी उपाय कर सकते हैं।

आप टीवी पैनल के आस-पास की दीवार का रंग बदल सकते हैं। दीवार को उस दिशा के अनुकूल रंग से पेंट करें। उदाहरण के लिए, अगर टीवी दक्षिण-पूर्व में है, लेकिन पैनल का रंग सफेद तो आप आस-पास की दीवार को लाल या नारंगी रंग से रंग सकते हैं।
इससे दिशा के तत्व और टीवी पैनल के रंग के बीच का असंतुलन काफी हद तक दूर हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। दूसरा उपाय यह है कि आप टीवी के पास उस दिशा के तत्व को मजबूत करने वाली वस्तुएं रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Dhan Ke Vastu Upay: वास्तु के ये 4 गुप्त उपाय आज ही कर लें चुपचाप, बढ़ने लगेगी धन-दौलात
अगर टीवी उत्तर-पूर्व में है, तो आप पास में एक छोटा पानी का शोपीस या नीले रंग के फूलदान में पौधे रख सकते हैं। अगर टीवी पश्चिम में है तो आप उसके पास धातु से बनी सजावटी वस्तुएं या सफेद रंग के क्रिस्टल रख सकते हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।