
घर के मेन गेट लगवाने के लिए हम काफी सारे डिजाइंस अक्सर सर्च करते हैं, जिसकी वजह घर का अच्छा दिखना होता है। ऐसे में हम कलर का भी खास ध्यान रखते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम मेन गेट को बनवाते समय वास्तु से जुड़ी चीजों का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से घर की पॉजिटिविटी पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। इस बार आप घर का मेन गेट बनवाते समय कुछ 3 चीजों का खास ध्यान रखें, ताकि आपके घर में सकारात्मकता बनी रहे। इसकी जानकारी एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने शेयर की है।
वास्तु के अनुसार उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा मेन गेट के लिए सबसे शुभ मानी जाती हैं। ये दिशाएं घर में सकारात्मक ऊर्जा, धन वृद्धि और खुशहाली लाती हैं। दक्षिण, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा में मेन गेट बनवाने से बचना चाहिए। यदि वास्तु के अनुसार मेन गेट बदलना संभव न हो, तो कुछ वास्तु उपाय अपनाकर दोष कम किए जा सकते हैं। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय
घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए मेन गेट के कलर का खास ध्यान रखें। मेन गेट का रंग हमेशा हल्के रंग का होना चाहिए। डार्क कलर से आपके घर में नकारात्मक प्रभाव ज्यादा हो सकता है। इसलिए रंगों का भी खास ध्यान रखना चाहिए। आप इसके लिए कंट्रास्ट में कलर करा सकती हैं, ताकि ऊर्जा का प्रभाव अच्छे से बना रहे।

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
घर का मेन गेट जितना खूबसूरत दिखता है, उतना ही घर के वास्तु के लिए अच्छा होता है। यदि आप इन 3 बातों का ध्यान रखेंगी, तो आपके घर में ऊर्जा का प्रवाह संतुलित रहेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इसलिए आपको घर का मेन गेट बनवाते समय खास चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।