image

Vastu Shastra Upay 30 September: ड्रॉइंग रूम में बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी, जानें कौन सा रंग कराना रहेगा शुभ

घर का ड्रॉइंग रूम वह स्थान है जहां आप मेहमानों का स्वागत करते हैं। ऐसे में वहां की एनर्जी पॉजिटिव होनी चाहिए। इसके लिए आप ड्रॉइंग रूम के कलर को जरूर चेंज करें, ताकि आपके घर का वातावरण बदल सके। कलर की सही जानकारी एक्सपर्ट ने आर्टिकल में शेयर की है।
Editorial
Updated:- 2025-09-30, 15:29 IST

घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। इसके लिए हम अक्सर अलग-अलग रंगों से ड्रॉइंग रूम से लेकर घर के हर कोने को सजाते हैं, लेकिन हम कलर करवाते समय वास्तु से जुड़ी चीजों का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से घर में नेगेटिव एनर्जी सबसे ज्यादा नजर आती है। खासकर ड्रॉइंग रूम से जहां पर हमारे घर के गेस्ट भी आकर बैठते हैं। इस बार आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल के बताए गए रंगों से अपने ड्रॉइंग रूम को सजाएं, ताकि आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे।

ड्रॉइंग रूम में करवाएं हल्का रंग

ड्रॉइंग रूम के लिए हल्के रंग जैसे हल्का बेज, क्रीम, ऑफ-व्हाइट और आइवरी कलर सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इन रंगों का इस्तेमाल करने से आपके घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है। साथ ही आपके ड्रॉइंग रूम में सबसे ज्यादा रोशनी बनी रहती है। आप इसे ग्लॉसी और मैट हर तरह के कलर में कराकर अपने घर की दीवारों को सजा सकती हैं। आप दीवारों पर बेज रंग कराएं और फर्नीचर या कुशन में गहरे रंगों का प्रयोग करके एनर्जी का संतुलन बनाएं।

Drawing room

ड्रॉइंग रूम में करवाएं लाइट येलो कलर

पीला रंग सूर्य के प्रकाश और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह खुशी और उत्साह को सबसे ज्यादा बढ़ाता है। यह रंग कमरे को रोशन करता है और एक खुशनुमा माहौल बनाता है। यह घर में आने वाले मेहमानों को पॉजिटिव एनर्जी देता है। इसके लिए आप मुख्य दीवारों पर लाइट येलो कलर का इस्तेमाल करें। इससे आपके घर का वातावरण ही बदल जाता है। साथ ही आपके घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: Evil Eye: घर को बार-बार लग रही है बुरी नजर, तो वास्तु के ये 3 उपाय आज ही आजमाएं

ड्रॉइंग रूम में करवाएं गुलाबी रंग

गुलाबी रंग अगर आप अपने ड्रॉइंग रूम में करवाते हैं, तो ऐसे में आपके घर में प्यार बना रहता है। यह रंग लोगों को काफी पसंद होता है। ऐसे में अगर आप इसे करवाएंगे, तो रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। साथ ही सकारात्मकता हर तरफ देखने को मिलेगी। यह परिवार और मेहमानों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करता है। साथ ही आपके घर में आने वाले लोग भी आपके घर के माहौल से खुश हो जाएंगे।

Pink

इसे भी पढ़ें: पेड़-पौधों को रात में पानी क्यों नहीं देना चाहिए? जानें क्या कहता है शास्त्र

ड्रॉइंग रूम में आप इन रंगों को करवाएं। इससे आपके घर का वातावरण पॉजिटिव बना रहेगा। साथ ही आपके घर में किसी तरह की परेशानियां नहीं आएंगी। आप भी इस इन रंगों को अपनेड्रॉइंग रूम में लगवाएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;