image

Vastu Upay 12 November: तुलसी और लौंग का ये खास उपाय बदलेगा किस्मत, बरसेगा धन और खुशहाली

तुलसी और लौंग दोनों ही वास्तु के लिए अच्छे होते हैं। आप भी इसका इस्तेमाल करके अपनी किस्मत को बदल सकती हैं। आप इसकी इस्तेमाल घर के वास्तु को सुधारने के लिए कर सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके बारे में।
Editorial
Updated:- 2025-11-12, 18:22 IST

हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति बनी रहे। साथ ही पैसों से जुड़ी समस्याएं न हो। इसके लिए आप भी कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे आपके सभी कार्य अच्छे से पूरे हो जाएंगे। साथ ही किसी भी चीज में रुकावट नहीं आएगी। इसके लिए आप लौंग और तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह दोनों चीजें ही नकारात्मक ऊर्जा को कम करते हैं। इसे कैसे इस्तेमाल करना है इसके बारे में विस्तार से एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल से जानते हैं।

तुलसी और लौंग का महत्व

तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और पवित्रता का संचार करती है। वहीं लौंग को शुभता, ऊर्जा और बुरी नजर से रक्षा करने वाला माना जाता है। जब इन दोनों का साथ में प्रयोग किया जाता है, तो यह जीवन में धन, सुख और सौभाग्य को आकर्षित करता है। इसलिए एक्सपर्ट की राय सुनकर आप भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि आपको किसी तरह की समस्या न हो।

2 - 2025-11-12T144253.829

तुलसी के पत्ते और लौंग के उपाय करने का शुभ समय

तुलसी और लौंग का ये उपाय शुक्रवार या गुरुवार के दिन करना सबसे शुभ माना जाता है। आप चाहें तो इसे सुबह पूजा के समय या शाम को दीप जलाने के बाद भी कर सकती हैं। अगर आप कुछ समय के लिए बाहर जा रही हैं, तो ऐसे में आप वहां से आने के बाद इस उपाय को कर सकती हैं।

तुलसी के पत्ते और लौंग के उपाय करने की विधि

  • सबसे पहले अपने घर के मंदिर को साफ करें और वहां एक दीपक जलाएं।
  • अब तुलसी के पत्ते के साथ तीन लौंग हाथ में लें।
  • मन में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का ध्यान करें।
  • अब इन लौंग को तुलसी के पत्ते को जल के पात्र में डालकर पूरे घर में छिड़कें।
  • इससे मां लक्ष्मी खुश होंगी और आपके घर में समृद्धि आएगी।

3 - 2025-11-12T144251.933

 

इसे भी पढ़ें: माचिस की 2 तीलियों से ऐसे चेक करें अपने घर का औरा, झटपट पकड़ में आ जाएगी नकारात्मक ऊर्जा

तुलसी के पत्ते और लौंग के लाभ

  • इस तरह के उपाय से घर में बनी रहती है सकारात्मक ऊर्जा
  • आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
  • कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं।
  • जीवन में सौभाग्य और खुशहाली बढ़ती है।
  • बुरी नजर और नकारात्मक प्रभावों से रक्षा होती है।

तुलसी और लौंग का यह सरल उपाय न केवल धार्मिक दृष्टि से शुभ है, बल्कि यह आपके घर के वातावरण को भी सकारात्मक बनाता है। इसे नियमित रूप से करने से किस्मत बदलने और धन की वृद्धि के योग बनते हैं। श्रद्धा और विश्वास से किया गया यह छोटा-सा उपाय जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी लंबे समय से बंद घर को खरीदना चाहती हैं? वास्तु के इन नियमों का जरूर करें पालन, दूर होंगी नकारात्मक ऊर्जाएं

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;