Vastu Upay 6 November: गुरुवार को करें पीले कपड़े का ये आसान उपाय, बढ़ेगा सौभाग्य और मिलेगी सकारात्मक ऊर्जा

हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी भगवान की पूजा होती है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित होता है। यह दिन ज्ञान, समृद्धि और शुभता का प्रतीक होता है। इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व बताया गया है, क्योंकि यह रंग सौभाग्य, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संकेत देता है। आप भी इसका इस्तेमाल करके घर के वास्तु को अच्छा कर सकती हैं। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इसके बारे में विस्तार से बताया है। जिसे आपको भी वास्तु सुधार के लिए जरूर करना चाहिए।
पीले कपड़े का उपाय क्यों है खास?
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार को पीले कपड़े का प्रयोग करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। बृहस्पति ज्ञान, सम्मान, धन और पारिवारिक सुख का कारक ग्रह है। यदि आपके जीवन में बार-बार रुकावटें आ रही हैं या मन में नकारात्मकता बढ़ रही है, तो यह उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

ऐसा करें पीले कपड़े का उपाय
- गुरुवार सुबह स्नान के बाद पीले रंग का साफ कपड़ा पहनें।
- भगवान विष्णु या बृहस्पति देव की पूजा करें, उन्हें हल्दी, पीले फूल और गुड़ चढ़ाएं।
- घर या ऑफिस की उत्तर-पूर्व दिशा में पीले कपड़े का एक छोटा टुकड़ा रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
- अगर संभव हो तो दान करें। किसी जरूरतमंद को पीले वस्त्र, हल्दी या चना दाल दान करें।
- इस दिन गुस्सा और बहस से बचें, शांत रहकर दिन बिताएं।
- आप कोशिश करें कि किसी को भी पीला कपड़ा दान में न दें। इससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
लाभ क्या होंगे?
- घर में बढ़ेगा सौभाग्य और समृद्धि।
- जीवन में आएगी सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास।
- कार्यों में मिलने लगेगी सफलता और शुभ परिणाम।
- धन से जुड़ी समस्याएं भी इस उपाय को करने से कम हो जाएगी।
- मानसिक शांति और पारिवारिक सामंजस्य बढ़ेगा।
- अगर आप पीले कपड़े में काली सरसों बांधकर रखेंगी, तो इससे आपके घर में नजर नहीं लगेगी।
इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय
अगर आप अपने जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य बढ़ाना चाहते हैं, तो गुरुवार को पीले कपड़े का यह आसान उपाय जरूर अपनाएं। यह न केवल आपकी ऊर्जा को संतुलित करेगा, बल्कि घर और मन दोनों में सकारात्मकता लाएगा। साथ ही आपके जीवन की परेशानियां कम हो जाएगी। आप इस तरह के उपाय को बृहस्पतिवार के दिन करें। इससे आपका भविष्य अच्छा होगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।