घर की इन जगहों पर रखें अशोक के पत्ते, पैसों की तंगी होगी दूर

Ghar Mein Ashok Ke Patte Rakhne Se Kya Hoga: वास्तु शास्त्र में कई पेड़ और पौधों को घर के लिए बहुत शुभ और लाभकारी माना गया है। इन्हीं में से एक है अशोक का पेड़। माना जाता है कि जहां एक ओर अशोक का पेड़ घर में लगाने से शुभता का आगमन होता है वहीं, अशोक के पेड़ की पत्तियां घर में रखने के भी कई लाभ होते हैं जो व्यक्ति को प्राप्त होते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर अशोक की पत्तियां घर में रखने से क्या होता है और इन्हीं कहां रखना चाहिए।
घर में अशोक की पत्तियां कहां रखनी चाहिए? (Where We Should Keep Ashoka Leaves At Home)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अशोक की पत्तियां पूर्व दिशा, उत्तर दिशा और उत्तर-पूर्व दिशा में रखनी चाहिए। इसके अलावा, पश्चिम दिशा में भी अशोक की पत्तियां रखी जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Ashok Ke Ped Ki Chhal: घर की इस दिशा में बांधे अशोक के पेड़ की छाल, मिलने लगेंगे ये लाभ
अशोक के पेड़ में मां लक्ष्मी और सूर्य देव का वास माना गया है। पश्चिम दिशा मां लक्ष्मी की होती है, वहीं, उत्तर दिशा में कुबेर देव विराजमान हैं और पूर्व दिशा से सूर्योदय होता है।
घर में अशोक की पत्तियां क्यों रखनी चाहिए? (Why We Should Keep Ashoka Leaves At Home)
घर में अशोक की पत्तियां रखने से शुभता आती है। सकारात्मकता ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है और नकारात्मकता (नकारात्मकता हटाने के उपाय) खत्म हो जाती है। घर में सुख, समृद्धि, शांति, सौभग्य और संपन्नता स्थापित होती है।
यह भी पढ़ें: Ashok Tree: घर में क्यों होना चाहिए अशोक का पेड़? जानें क्या कहता है वास्तु
घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। जिस घर में अशोक की पत्तियां होती हैं उस घर के लिए कुबेर देव के धन का भंडार हमेशा खुला रहता है। इसके अलावा, घर पर सूर्य देव की कृपा रहती है।
सूर्य देव के आशीर्वाद से घर की उन्नति होती है और घर के सदस्यों का भाग्य जाग जाता है। सूर्य देव के आशीर्वाद से घर के सदस्यों को सफलता मिलती है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर में अशोक की पत्तियां कहा रखनी चाहिए और क्या हैं इसे घर में रखने के लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।