image

Vastu Upay 10 November: रात में झाड़ू लगाना माना जाता है अशुभ, हो सकती है धन से जुड़ी समस्या

 कई सारे लोग रात के समय घर में झाड़ू लगाते हैं। ऐसा करने से आपको धन और अन्य समस्याएं हो सकती है। साथ ही आपके जीवन में रुकावटें भी आ सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट की राय लें।
Editorial
Updated:- 2025-11-10, 13:28 IST

घर एक ऐसा स्थान होता है, जिसे साफ करके रखना हर किसी को पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घर के हर व्यक्ति पर पड़ता है। ऐसे में एक छोटी सी भूल से आपको नुकसान होता है। इसलिए लोग कोशिश करते हैं किस तरह की गलती न हो पाएं। वहीं कुछ लोग होते हैं कि रात के समय घर में झाड़ू लगाते हैं, लेकिन रात के समय घर पर यह कार्य कभी नहीं करना चाहिए। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल के अनुसार, अगर हम रात के समय घर पर झाड़ू लगाते हैं, तो इससे घर से लक्ष्मी चली जाती है। साथ ही वास्तु दोष भी लगता है। ऐसे में कोशिश करें की शाम होने से पहले झाड़ू जैसे कार्य को खत्म करें। वरना आपके जीवन में किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं इसके बारे में एक्सपर्ट से आर्टिकल में जानते हैं।

क्यों नहीं लगानी चाहिए रात के समय झाड़ू?

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात का समय धन-संचय और स्थिरता का समय होता है। इस दौरान झाड़ू लगाने से यह माना जाता है कि घर से सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी जी का वास दोनों ही आपके घर से चला जाता है।
  • रात में झाड़ू लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है।
  • अगर आप रात के समय झाड़ू लगाती हैं, तो इससे धनहानि, कर्ज और आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं।
  • रात के समय अगर आप झाड़ू लगाती हैं, तो इससे घर की सुख-शांति पर भी असर पड़ता है।

1 - 2025-11-10T103710.589

झाड़ू का जानें महत्व

  • हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा गया है। इसलिए जब भी घर में झाड़ू लाई जाती है या लगाई जाती है, तो माता लक्ष्मी का स्मरण जरूर किया जाता है।
  • झाड़ू को पैरों से छूना या उस पर पैर रखना अशुभ माना जाता है।
  • झाड़ू को छिपाकर या किसी को दिखाए बिना रखा जाना चाहिए। इससे घर में शुभता बनी रहती है।
  • झाड़ू को सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त से पहले लगाना शुभ माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

2 - 2025-11-10T103712.301

 

इसे भी पढ़ें: घर से वास्तु दोष कम करती है पंचमुखी हनुमान की तस्वीर, जानें कैसे लगाएं

झाड़ू लगाने का क्या है सही समय?

सुबह सूर्योदय के बाद से दोपहर तक झाड़ू लगाना सबसे उत्तम समय माना गया है। अगर किसी वजह से आप झाड़ू को नहीं लगा पाती हैं, तो ऐसे में आप सूर्यास्त के बाद घर में सिर्फ पोछा लगाएं और उससे ही घर का सारा कूड़ा समेट लें। साथ ही आप एक कार्य और कर सकती हैं कि झाड़ू को लगाकर घर का कूड़ा बाहर न रखें। इसे घर में रखकर सुबह के समय बाहर डाल दें। इससे आपके घर का वास्तु अच्छा रहेगा।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: रसोई में रखी ये दो चीजें कभी न करें दान, हो सकता है धन का नुकसान

झाड़ू लगाना स्वच्छता और सकारात्मकता का प्रतीक है, लेकिन सही समय पर इसका उपयोग बेहद जरूरी है। रात में झाड़ू लगाने से बचें और सुबह या शाम के पहले झाड़ू लगाएं। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास, धन की वृद्धि और सुख-शांति बनी रहती है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit-Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;