Vastu Upay: वास्तु दोष हटाने के लिए जपें ये खास मंत्र, जानें इनके लाभ

जब भी हम कोई काम करते हैं या नई शुरूआत करते हैं, तो ऐसे में हम कोशिश करते हैं कि किसी तरह की अड़चने न आए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब भी जीवन में परेशानी आती है, तो इसका प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप वास्तु से जुड़ी चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपको किसी तरह की समस्या नहीं होगी। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने कुछ खास मंत्रों के बारे में बताया है, जिसका उच्चारण करने से आपके जीवन की हर परेशानी और वास्तु दोष कम होगा। बस आपको उन सभी मंत्रों का उच्चारण सही तरीके से करना होगा।
श्री गणेश मंत्र का करें जाप
ऊं गं गणपतये नमः मंत्र सिर्फ गणेश जी की पूजा के समय ही नहीं बल्कि आप परेशानी के समय भी जरूर करें। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र के जाप से घर से घर से विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं। नए कार्यों में सफलता मिलती है, मानसिक शांति और सकारात्मकता बढ़ती है। साथ ही आपके घर या ऑफिस से वास्तु दोष दूर होता है। इसे आप रोजाना जाप कर सकती हैं।

हनुमान बीज मंत्र का करें जाप
अगर आपको लग रहा है कि वास्तु दोष की वजह से आपके कार्य नहीं बन रहे हैं, तो ऐसे में आप ऊं हं हनुमते नमः के मंत्र का जाप करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं से सुरक्षा प्राप्त होती है। घर-परिवार में पॉजिटिविटी बनी रहती है। साथ ही वास्तु दोष से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। इसलिए आप इस मंत्र को जरूर जाप करें।
इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय
गायत्री मंत्र का करें जाप
अगर आपको लग रहा है कि ऑफिस या घर में वास्तु खराब होने की वजह से अशांति हो रही है, तो ऐसे में आप ऊ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं मंत्र का जाप करें। इससे घर में शांति, सुकून और दिव्यता बढ़ती है। पढ़ाई, काम, ध्यान और मानसिक फोकस मजबूत होता है। इसे आप रोजाना जप सकती हैं।
![3]](https://images.herzindagi.info/her-zindagi-hindi/images/2025/12/10/template/image/3]-1765349776963.jpg)
मंत्रों को जाप करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- सुबह या शाम शांत में इनका जाप करें।
- दीपक या अगरबत्ती जरूर जलाएं। इससे आसपास का माहौल अच्छा बना रहेगा।
- 108 बार (एक माला) जप करना उत्तम है।
- एक ही मंत्र का निरंतर जप अधिक प्रभावी होता है।
- साफ-सुथरे स्थान पर बैठकर श्रद्धा के साथ इन मंत्रों का जप करें।
इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।