Coin Plant Vastu: घर में वास्तु के अनुसार लगाएं ये पौधा, कभी नहीं होगी धन की कमी

आप सभी ने वास्तु शास्त्र के बारे में जरूर सुना होगा कि कैसे आप अपने घर और कार्यस्थल को वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों के अनुसार व्यवस्थित करके इसका लाभ उठा सकते हैं। ऐसे ही जब बात चीनी वास्तु की आती है तो ये फेंगशुई नाम से जाना जाता है।
फेंगशुई एक चीनी वास्तुशास्त्र है जिसका शाब्दिक अर्थ वास्तुकला का विज्ञान है। फेंगशुई हमें घर बनाने से लेकर घर में रखी पवित्र वस्तुओं और चीजों को रखने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।
फेंग और शुई शब्द का अर्थ क्रमशः वायु और जल होता है। यह शास्त्र पंचतत्व जिनमें आकाश, पवन ,अग्नि,जल और पृथ्वी शामिल हैं, उन पर आधारित होता है। इसमें कई चीजें शामिल हैं और ऐसे ही फेंगशुई में कुछ पौधों का भी जिक्र किया जाता है जो घर के लिए बहुत से लाभ आकर्षित करते हैं।
इन्हीं पौधों में से एक है कॉइन प्लांट। ऐसा माना जाता है कि जिस तरह से वास्तु के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाना शुभ माना होता है। वैसे ही जब हम चीनी वास्तु की बात करते हैं तब घर में कॉइन प्लांट रखने से आर्थिक लाभ होने के साथ समृद्धि भी बनी रहती है। आइए सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से जानें घर में कॉइन प्लांट रखने के फायदों के बारे में।
क्या होता है कॉइन प्लांट

इस प्लांट की पत्तियां सिक्के के आकार की होती हैं, इसी वजह से इसे कॉइन प्लांट कहा जाता है। या आमतौर पर यह पौधा दो प्रकार का होता है। इनमें से एक प्रकार असली और दूसरा नकली होता है।
आप इनमें से असली कॉइन प्लांट घर में रख सकती हैं जिससे आपके घर या ऑफिस में समृद्धि बनी रहती है। वास्तु की मानें तो इस खूबसूरत पौधे को घर और ऑफिस दोनों जगह सही दिशा में रखना चाहिए। इसके लिए सही दिशा उत्तर-पूर्व दिशा को माना जाता है।
यदि आप घर में कॉइन प्लान लगा रहे हैं तो ध्यान रखें कि कभी भी पीली नहीं पड़नी चाहिए। यदि इस पौधे की पत्तियां बिना वजह सूख रही हैं तो आपको आर्थिक हानि हो सकती है। ऐसे ही यदि इसकी पत्तियां पीली पड़ती हैं तो उन्हें तुरंत काटकर हटा देना चाहिए। इस पौधे को नियमित रूप से पानी देना जरूरी माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: कौन सा मनी प्लांट घर में नहीं लगाना चाहिए?
घर में किस स्थान पर लगाएं कॉइन प्लांट

- घर में कॉइन प्लांट रखने की सबसे अच्छी दिशा ईशान कोण या उत्तर पूर्व मानी जाती है। इसे आप घर के प्रवेश द्वार के ठीक भीतर रख सकते हैं जिससे आपके घर के भीतर धन का।
- फेंगशुई के अनुसार भाग्य और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए कॉइन प्लांट को लिविंग रूम के दक्षिण-पूर्व कोने में रखा जाना चाहिए। चूँकि इस दिशा पर शुक्र ग्रह और भगवान गणेश का शासन है, इसलिए ये दोनों धन और भाग्य का प्रतीक माने जाते हैं।
- यदि आपका घर उत्तर मुखी है, तो कॉइन प्लांट को आप घर के प्रवेश द्वार पर रख सकते हैं।
- कॉइन प्लांट को आप किचन की खिड़की या बालकनी में भी रख सकती हैं। हालांकि आपको ये पौधा गैस स्टोव के ठीक पास न रखने की सलाह दी जाती है। घर के कोने हमेशा से चिंता और नकारात्मकता का स्रोत होते हैं। इसलिए यदि आप किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना चाहती हैं तो घर के कोने में इस पौधे को लगा सकते हैं। जिससे घर के लोगों के बीच तनाव कम होता है।
View this post on Instagram
कॉइन प्लांट लगाने के फायदे

- यदि हम वास्तु के अनुसार घर में कॉइन प्लांट लगाते हैं तो इसके बहुत से लाभ होते हैं। मुख्य रूप से यह पौधा धन को आकर्षित करता है। एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी जी बताते हैं कि घर के लिए कॉइन प्लांट को बहुत शुभ माना जाता है।
- घर में कॉइन प्लांट रखने से पैसा खिंचा चला आता है। चूंकि इसका आकार सिक्के जैसा होता है, इसलिए ये पैसों का प्रतिनिधित्व करता है।
- इसे हमेशा सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। कॉइन प्लांट को बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि यह चमत्कारी पौधा धन लाभ की संभावना को बढ़ा देता है।
- जिस घर में यह पौधा रखा होता है वहां के लोगों को हर क्षेत्र में लाभ होता है। यही नहीं ये पौधा हर तरफ से धन को अपनी ओर खींचता है। साथ ही, यह आय बढ़ाने के लिए भी अच्छा माना जाता है। अगर आप अपने घर में सिक्के का पौधा रखते हैं तो इससे धन की बचत भी हो सकती है। इस पौधे का उपयोग आप अपने बेडरूम को सजाने और खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं।
कुल मिलाकर घर में कॉइन प्लांट रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समृद्धि बनी रहती है। आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।