aaj ka meen rashifal 04 january 2026

Aaj Ka Meen Rashifal 04 January 2026: आज मन में दबी बातें बन सकती हैं नासूर, खुलकर करें व्यक्त, पढ़ें कैसा बितेगा दिन

मीन राशि के लिए 4 जनवरी 2026 का राशिफल बताता है कि आज आप भावनात्मक रूप से थका हुआ महसूस करेंगी। छोटी बातें दिल पर असर करेंगी, जिससे मन अशांत रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी और करियर में एकाग्रता की कमी रहेगी। आर्थिक मामलों में असुरक्षा हावी रहेगी, जबकि स्वास्थ्य पर मानसिक तनाव का असर दिखेगा। अपनी भावनाओं को व्यक्त करना और खुद का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।
Editorial
Updated:- 2026-01-04, 07:15 IST

Meen Dainik Rashifal, 04 January 2026: आज आप ज़्यादा चुप रहेंगी। इसलिए नहीं कि आपके पास कहने को कुछ नहीं है, बल्कि इसलिए क्योंकि आप थक चुकी हैं समझाते-समझाते। छोटी-छोटी बातें आपको ज़्यादा असर करेंगी। कोई बात जो दूसरे लोग आसानी से भूल जाते हैं, वही आपके दिमाग में बार-बार घूमेगी। आज के दिन बहार से तो आप शांत दिखेंगे लेकिन मन में कुछ न कुछ चल रहा होगा। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?

आज मीन राशि का लव राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

प्रेम के मामले में आज मीन राशि की महिलाओ को लग सकता है की वे अपने पार्टनर को ज्यादा समय दे रही है लेकिन वो आपको समय नहीं दे रहा है , इन्ही बातों को लेकर आज पार्टर्नर के साथ वैचारिक मतभेद या गलतफैमी हो सकती है। अगर आप किसी रिलेशनशिप है तो आपको अपने पार्टनर की कोई लापरवाही हर्ट कर सकती है , यही छोटी सी बात आपको दिल में चुभेगी। शादीशुदा महिलाओ को ऐसा महसूस होगा की वे घर और परिवार को अच्छे सी चला रही है लेकिन उसका आउटपुट उन्हें नहीं मिल रहा है ,सिंगल रह रही महिलाएं आज किसी पुराने रिश्ते के चक्कर में पड़ सकती है , आज सोच समझकर के निर्णय लेना चाहिए।
उपाय - आज रात सोने से पहले दिल की सारी बातें काग़ज़ पर लिख लें। किसी को दिखाना नहीं है। लिखकर फाड़ दें। मन हल्का होगा।

आज मीन राशि का करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope Today)

काम के मामले में आज सब कुछ सामान्य रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं, लेकिन दिल काम में नहीं लगेगा। आप फिजिकली काम कर रही होंगी, लेकिन दिमाग कहीं और अटका रहेगा। ऑफिस या काम की जगह पर आप सबको समझने की कोशिश करेंगी, लेकिन खुद को समझाने की एनर्जी नहीं बचेगी। आज कोई बड़ा फैसला लेना सही नहीं है। अगर पॉसिबल हो, तो काम रूटीन में ही रखें। जो महिलाएं टीचिंग ,  ब्यूटी , काउंसलिंग  या फ्रीलांसिंग  से जुड़ी हैं, उनके लिए आज इंस्पिरेशन कम और कन्फूशन ज़्यादा रहेगा।

उपाय - आज के दिन श्री सूक्त का पाठ करें। 

pisces-zodiac-sign

आज मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope Today)

पैसों के मामले में आज स्थिति उतनी खराब नहीं है जितनी आपको लग रही है। असली समस्या पैसे की नहीं, इनसिक्योरिटी की है। आप फ्यूचर को लेकर ज़्यादा सोचेंगी यही आज आपको बेचैन करेगी। आज किसी को उधार देना या किसी इमोशनल होकर खर्च करना सही नहीं है। पैसे के मामले में दिल नहीं, दिमाग से सोचने की जरुरत है ।
उपाय - आज एक सिक्के का पूजा करके उसे अपने वॉलेट में रखें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मीन राशि की सेहत (Pisces Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो मीन राशि की महिलाओं को शरीर से ज़्यादा दिक्कत मन की वजह से होगी। पेट भारी लग सकता है, सिर दर्द, सुस्ती या आँखों में नमी महसूस हो सकती है। नींद भी ठीक से नहीं आएगी क्योंकि दिमाग स्थिर ही नहीं होगा। आज खुद को इग्नोर करना सबसे बड़ी गलती होगी। अगर थकान लगे, तो रुक जाना ठीक है। टीवी या फोन से दूरी रखें।
उपाय - ॐ शिवाय नमः मंत्र का 21 बार जप करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Mesh Rashifal 2026 Vrishabh Rashifal 2026 Mithun Rashifal 2026 Kark Rashifal 2026
Singh Rashifal 2026 Kanya Rashifal 2026 Tula Rashifal 2026 Vrishchik Rashifal 2026
Dhanu Rashifal 2026 Makar Rashifal 2026 Kumbh Rashifal 2026 Meen Rashifal 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;