Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:29 AM IST

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 01-07 जून 2026: धनु के चंद्रमा से अचानक खुल सकते हैं नए रास्ते, करियर में मिल सकती है सफलता

वृषभ राशि की महिलाओं को 01 से 03 जून तक आप खुद को मेंटली बहुत रिलैक्स, तरोताजा और एनर्जेटिक महसूस करेंगी। चेहरे पर शुक्र के प्रभाव से एक अलग ही ग्लो दिखेगा। 04 जून को ज्यादा भागदौड़ की वजह से पैरों या कमर में हल्की थकान महसूस हो सकती है, इसलिए काम के बीच-बीच में थोड़ा रेस्ट जरूर लें।
Updated:- 2026-05-29, 11:34 IST
Taurus women weekly horoscope

Taurus Weekly Horoscope: सुख और वैभव के प्रभाव वाली वृष राशि की महिलाओं के लिए जून का यह पहला सप्ताह मानसिक संतोष और बड़ी उपलब्धियों का रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत 01 जून को धनु राशि के चंद्रमा से होगी, जो आपके अष्टम भाव को प्रभावित करेंगे, जिससे आपको किसी पुराने उलझे हुए मामले का अचानक कोई बहुत ही आसान समाधान मिल जाएगा। 02 जून को आपकी वाणी का जादू लोगों पर चलेगा। 03 जून को श्री गणेश चतुर्थी का व्रत आपके घर-परिवार के तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। 04 जून को चंद्रमा के मकर राशि में जाने से आपका सोया हुआ भाग्य जागेगा। सप्ताह का अंत 06 जून को कुम्भ राशि के चंद्रमा के साथ होगा, जो आपके करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में चार चांद लगा देगा। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह वृष राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल।

वृष राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

प्रेम की दृष्टि से वृष राशि की महिलाओं को 01 जून को पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को भूलकर एक नई और फ्रेश शुरुआत करने का मौका मिलेगा। 03 जून को गणेश चतुर्थी के पावन दिन घर का माहौल बहुत ही खुशनुमा और पीसफुल रहेगा; पति आपके केयरिंग नेचर और सूझबूझ की दिल से सराहना करेंगे। 04 जून को मकर के चंद्रमा के प्रभाव से ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंध और भी ज्यादा मजबूत और मधुर बनेंगे। 06 जून को कुम्भ राशि का चंद्रमा पति के साथ किसी बेहतरीन डिनर डेट या शॉपिंग पर जाने का सुंदर योग बना रहा है। जो महिलाएं अभी सिंगल हैं, उनके लिए 04 और 06 जून का दिन बहुत खास है; आपकी एलिगेंट चॉइस और अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी को देखकर कोई बहुत ही सेटल्ड और संस्कारी व्यक्ति आपकी लाइफ में दस्तक दे सकता है।

उपाय: बुधवारको गणेश चतुर्थी के दिन घर के मंदिर में पूजा करते समय पति के साथ मिलकर सफेद बर्फी का भोग लगाएं और फिर साथ में खाएं।

इसे भी पढ़ें- वृषभ राशिफल मई 2026: रूप-रंग में आएगा गजब का निखार, माह के मध्य में होगी धन की बचत, जाने कैसा रहेगा वृष राशि की महिलाओं का पूरा महीना

वृष राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

Taurus-women-1758067505281-1778241328336-(1)-1778838666307

करियर की दृष्टि से वृष राशि की महिलाओं को 01 जून को अपनी गहरी ऑब्जर्वेशन पावर के कारण ऑफिस में किसी बहुत बड़ी गड़बड़ी को समय रहते पकड़ने का श्रेय मिलेगा। 03 जून को बुद्धि के दाता गणेश जी की कृपा से जो महिलाएं बुटीक, इंटीरियर डेकोरेशन, कॉस्मेटिक्स, इवेंट मैनेजमेंट या कला के क्षेत्र से जुड़ी हैं, उनके काम को एक नई पहचान और बड़ा मार्केट मिलेगा। 04 जून को भाग्य के सहयोग से नौकरी कर रही महिलाओं को किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। 06 जून को कुम्भ राशि का चंद्रमा बिजनेस करने वाली महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा आपको कोई ऐसा बड़ा ऑर्डर या क्लाइंट मिल सकता है जो आपके बिजनेस की ग्रोथ को दोगुना कर देगा।

उपाय : ऑफिस में अपनी वर्किंग डेस्क या दुकान के काउंटर पर सफेद फूल का एक छोटा सा फ्रेश पौधाछोटे कांच के पॉट में रखें।

वृष राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से वृष राशि की महिलाओं को 01 जून को अचानक किसी पुराने इन्वेस्ट , इंश्योरेंस या अटके हुए कमिशन से अच्छे धन लाभ के संकेत हैं। 04 जून को लंबी दूरी की यात्राओं या किसी नई स्किल को सीखने पर किया गया खर्च भविष्य में बड़ा रिटर्न देगा। सप्ताह के अंत में 06 जून को जब चंद्रमा कुम्भ राशि में गोचर करेंगे, तो आपके करियर की बड़ी सफलता सीधे आपकी तिजोरी में पैसों की आवक बढ़ाएगी, जिससे आपका बैंक बैलेंस गजब की मजबूती और संबल प्राप्त करेगा।

उपाय : शुक्रवार के दिन अपने नहाने के पानी में दो बूंद गुलाब जल और एक चम्मच कच्चा दूध मिलाकर स्नान करें और अपने पर्स में हमेशा एक छोटा सा इत्र का टुकड़ा या सुगंधित कार्ड रखें।

वृष राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के हिसाब से वृष राशि की महिलाओं को 01 से 03 जून तक आप खुद को मेंटली बहुत रिलैक्स, तरोताजा और एनर्जेटिक महसूस करेंगी। चेहरे पर शुक्र के प्रभाव से एक अलग ही ग्लो दिखेगा। 04 जून को ज्यादा भागदौड़ की वजह से पैरों या कमर में हल्की थकान महसूस हो सकती है, इसलिए काम के बीच-बीच में थोड़ा रेस्ट जरूर लें। 06 जून को चंद्रमा के प्रभाव से पुरानी किसी स्किन एलर्जी या सिरदर्द की समस्या में बड़ी राहत मिलेगी। बदलते मौसम में बहुत ज्यादा ऑयली खाने से बचें और पर्याप्त पानी पिएं। सेहत के मामले में यह सप्ताह कुल मिलाकर आपके लिए बहुत सुखद रहने वाला है।

उपाय : रोज सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच सौंफ भिगोकर उसका पानी छानकर पिएं।

यह भी पढ़ें- Vrishabh Rashi Upay 2026: डर नहीं, धैर्य से खुलेगा भाग्य का दरवाजा, वृषभ राशि वाले जान लें वर्ष 2026 के लिए ये विशेष उपाय

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।