why mundan of children is auspicious during navratri

Navratri 2024: नवरात्रि पर बाल काटने की होती है मनाही फिर क्यों किया जाता है छोटे बच्चों का मुंडन?

नवरात्रि में दाढ़ी, बाल और नाखून न काटने की परंपरा है। लेकिन नवरात्रि में छोटे बच्चों का मुंडन कराना क्यों शुभ माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-10-11, 08:30 IST

नवरात्रि का त्योहार, जो देवी दुर्गा को समर्पित है। नौ दिनों तक चलने वाले इस व्रत का समापन पारण के साथ होता है। पारण का अर्थ है व्रत तोड़ना। पारण के दिन देवी दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है और मान्यता है कि इस दिन पारण करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है। पारण के दिन किए गए दान और पुण्य कर्मों का फल कई गुना बढ़ जाता है। अब ऐसे में नवरात्रि में दाढ़ी, बाल और नाखून न काटने की मान्यता है, लेकिन फिर छोटे बच्चों का मुंडन नवरात्रि में करना क्यों शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

नवरात्रि में बच्चों का मुंडन कराना क्यों है शुभ?

what-is-the-significance-of-child-mundan-sanskar-in-hinduism-cover-1704868489

नवरात्रि देवी दुर्गा को समर्पित है। मान्यता है कि इस दौरान देवी की कृपा बरसती है और बच्चे का मुंडन कराने से देवी की कृपा बच्चे पर बनी रहती है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, मुंडन कराने से बच्चे से जुड़ी बुरी शक्तियां दूर होती हैं और बच्चा स्वस्थ रहता है। ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि में बाल और नाखुन काटना अशुभ होता है। इससे व्यक्ति को कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ जाती है। वहीं नवरात्रि में बच्चों का मुंडन कराने से छोटे बच्चों पर मां आदिशक्ति की कृपा बनी रहती है। साथ ही इसे सौभाग्यशाली भी माना जाता है।

नवरात्रि का पर्व पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इन नौ दिनों में देवी आदिशक्ति की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर नवरात्रि में छोटे बच्चों का मुंडन कराया जाए, तो उसे कभी भी ग्रहदोष नहीं लगता है। साथ ही इसे सिद्धियां प्राप्ति का मार्ग भी माना जाता है। मुंडन कराने से बच्चे की शुद्धि होती है और यह माना जाता है कि यह उन्हें बुरे प्रभावों से बचाता है। नवरात्रि का पर्व नई शुरुआत का प्रतीक है। मुंडन कराने से बच्चे को एक नए जीवन के चरण में प्रवेश करने का अवसर मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें - हिंदू धर्म में क्यों किया जाता है मुंडन संस्कार, जानें एक्सपर्ट से

बच्चों का मुंडन कराना है शुद्धि का प्रतीक

know-why-mundan-sanskar-is-important-in-hindu-religion-01-02-2023-2

मुंडन से बालों का कटना शुद्धि का प्रतीक होता है। यह माना जाता है कि इससे बच्चे का जीवन बुरे प्रभावों से मुक्त होता है और उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। नवरात्रि में बच्चों का मुंडन कराने से जातक को कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

इसे जरूर पढ़ें - जन्म के कितने समय बाद करना चाहिए बच्चे का मुंडन?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;