image

Aaj Ka Choghadiya 25 September 2025: नवरात्रि के दिनों में रखना है सगाई का प्रोगाम, तो देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

नवरात्रि के सारे दिन खास होते हैं। ऐसे में लोग कोशिश करते हैं कि इन दिनों में सगाई या शादी के छोटे फंक्शन को करें। इससे शुभ समय में आपके सारे कार्य आसानी से हो जाएंगे, लेकिन इसके बाद भी आपको शुभ मुहूर्त के बारे में जानना है, तो इसके लिए आप पंडित जी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2025-09-25, 06:30 IST

नवरात्रि का त्योहार सबसे शुभ होता है। इन नौ दिनों में लोग अपने सारे कामों को करना पसंद करते हैं। ऐसे में आप भी अपने बच्चों के सगाई का फंक्शन नवरात्रि में रख सकते हैं। इससे आपके बच्चों पर माता रानी की कृपा बनी रहेगी। इसके लिए आप  पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी द्वारा बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें। इससे आपके सभी कार्य शुभ मुहूर्त में पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही आप अन्य चीजों की तैयारी भी इन्हीं दिनों से करना शुभ कर सकते हैं। इससे नए जोड़े पर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी।

3 - 2025-09-24T145154.886

आज का चौघड़िया मुहूर्त 25 सितंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक) 

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
शुभ  सुबह 05:59 बजे से 07:30
रोग   सुबह 07:30 बजे से 09:00
उद्वेग  सुबह 09:00 बजे से 10:31
चल  सुबह 10:31 बजे से 12:01

 

 


 

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • शुभ: यह मुहूर्त मांगलिक और धार्मिक कार्यों के लिए बहुत शुभ है। इस समय किए गए कार्य सफल होते हैं।
  • रोग: यह समय रोग और विवाद का कारक हो सकता है। कोई भी नया काम शुरू करने से बचें।
  • उद्वेग: इस मुहूर्त में तनाव और चिंता बढ़ सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए।
  • चल: यह चौघड़िया यात्रा और गतिशील कार्यों के लिए बहुत अच्छा है।

25 सितंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ: दोपहर 12:01 बजे से 01:32 तक है। यह समय व्यापार, वित्तीय लेनदेन और विद्या प्राप्ति के लिए उत्तम है।
  • अमृत: दोपहर 01:32 बजे से 03:02 तक रहना है। यह दिन का सबसे शुभ मुहूर्त है। सभी प्रकार के महत्वपूर्ण और शुभ कार्यों के लिए यह समय सर्वोत्तम माना जाता है।
  • काल: दोपहर 03:02 बजे से 04:33 तक है। इस चौघड़िया में कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।
  • शुभ: शाम 04:33 बजे से 06:04 तक रहना है। यह मुहूर्त मांगलिक और धार्मिक कार्यों के लिए बहुत शुभ है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 25 सितंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
अमृत शाम 06:04 बजे से 07:33
चल  शाम 07:33 बजे से 09:03
रोग  रात 09:03 बजे से 10:32
काल  रात 10:32 बजे से 12:02

 

 



मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • अमृत: रात का यह चौघड़िया बहुत शुभ होता है। सभी शुभ कार्यों के लिए यह समय सर्वोत्तम माना जाता है।
  • चल: यह मुहूर्त यात्रा और गतिशील कार्यों के लिए अच्छा है।
  • रोग: इस समय विवाद और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारक हो सकता है। कोई भी नया काम शुरू करने से बचें।
  • काल: यह अशुभ मुहूर्त है। इस समय कोई नया काम शुरू करने से बचें।

1 - 2025-09-24T145153.178

25 सितंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ: अध्यरात्रि 12:02 बजे से 01:31 तक है। यह मुहूर्त व्यापार और धन लाभ के लिए बहुत अच्छा है।
  • उद्वेग: रात 01:31 बजे से 03:00 तक रहना है। इस अवधि में तनाव और चिंता की संभावना होती है। महत्वपूर्ण कार्य टालने चाहिए।
  • शुभ: रात 03:00 बजे से 04:30 तक है। यह मुहूर्त मांगलिक और धार्मिक कार्यों के लिए बहुत शुभ है।
  • अमृत: सुबह 04:30 बजे से 05:59 तक रहना है। रात का यह चौघड़िया बहुत शुभ होता है। सभी शुभ कार्यों के लिए यह समय सर्वोत्तम माना जाता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय जरूर बताएं। साथ ही अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;