जन्माष्टमी का 56 भोग इस खास चीज के बिना है अधूरा, लड्डू गोपाल नहीं करेंगे स्वीकार

जन्माष्टमी के खास मौके पर लड्डू गोपाल के लिए 56 भोग तैयार किया जाता है। लेकिन भोग तभी पूरा होता है, जब आप इसमें भगवान कृष्ण की खास चीज को रखते हैं। आर्टिकल में बताते हैं क्या है वो खास चीज।
image

जन्माष्टमी के त्योहार का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई लड्डू गोपाल के पावन अवसर पर उनके खास व्यंजन को बनाकर भोग लगाना चाहता है। कई सारे लोग इसकी लिस्ट तैयार करके रखते हैं कि 56 भोग में कौन से व्यंजन हैं, जो भगवान कृष्ण को भोग लगाए जा सकते हैं। लेकिन अक्सर हम एक चीज भूल जाते हैं कि भगवान कृष्ण भोग को तभी स्वीकार करेंगे जब इसमें तुलसी होगी। तुलसी भगवान कृष्ण को काफी प्रिय होती है। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी ने बताया कि इसका भोग में क्यों रखना चाहिए। साथ ही, उसकी महत्वता क्या होती है।

छप्पन भोग की खास चीज क्या है?

जन्माष्टमी के 56 भोग में तुलसी दल का होना अत्यंत आवश्यक है। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान कृष्ण को तुलसी बेहद प्रिय होती है और यह माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान कृष्ण भोग को स्वीकार नहीं करते हैं। इसलिए 56 भोग में तुलसी को भोग को शामिल करना काफी पवित्र और अच्छा माना जाता है।

Bhog thali

किस समय भोग में डालें तुलसी?

अक्सर लोग भोग बनाते समय ही तुलसी को इसमें रख देते हैं। लेकिन भोग के प्रसाद के साथ-साथ तुलसी की पवित्रता का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप जब भी भोग की पूरी थाली तैयार कर लें। इसके बाद इसमें 1-1 पत्ता तुलसी का डालें। इसके बाद भोग की थाली भगवान के सामने रख दें। इसे तभी खोले जब आपको उन्हें भोग लगाना हो। इससे आपका प्रसाद भगवान कृष्ण स्वीकार कर लेंगे।

इसे भी पढ़ें: कृष्ण जन्माष्टमी पर क्यों बनता है धनिया का प्रसाद? जानें धार्मिक कारण

किन-किन चीजों में रखनी चाहिए तुलसी?

भगवान कृष्ण के लिए बने 56 भोग के हर व्यंजन में आपको तुलसी को रखना है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सभी व्यंजनों का भोग आप भगवान को चढ़ाने वाले हैं। इसके बाद आप इसे स्वयं भी ग्रहण कर सकते हैं। इससे आपके भोग का प्रसाद भगवान स्वीकार करें। साथ ही, इससे आपको लड्डू गोपाल का आशीर्वाद मिलेगा।

Tulsi (3)

इसे भी पढ़ें: Janmashtami 2025: 15 या 16 अगस्त, कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? नोट करें सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

अगर आपके से जन्माष्टमी के दिन 56 भोग नहीं बन पाता है, तो ऐसे में भगवान कृष्ण की प्रिय चीज जैसे माखन मिश्री के साथ तुलसी या खीर के साथ तुलसी का भोग लगा सकते हैं। इससे भी भगवान कृष्ण प्रसन्न हो जाएंगे। इस बार आप 56 भोग बनाते समय उसमें तुलसी के पत्ते रखना न भूलें। वरना आपका प्रसाद अधूरा रह जाएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik/ Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP