हिंदू धर्म में भगवान को भोग लगाने का एक विशेष महत्व होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम सभी भगवान को अपना प्रिय मानते हैं। इसलिए जिस भी चीज को खाने के लिए बनाया जाता है, उसका भोग सबसे पहले भगवान को लगाया जाता है। इससे हमारे इष्ट देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही, हमारे मन में भी शांति रहती है। हर भगवान को अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। माता लक्ष्मी को गुड़ के प्रसाद का भोग लगाया जाता है। इसके बारे में हमें बताया पंडित विघ्याशंकर जी ने। चलिए आपको भी बताते हैं माता लक्ष्मी को क्यों गुड़ के प्रसाद का भोग लगाया जाता है।
माता लक्ष्मी बहुत चंचल होती है। इसलिए इनकी पूजा का विशेष तरीका होता है। इनको प्रसन्न करने से घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही, धन की कमी नहीं होती है। इसलिए हर कोई अलग-अलग तरह की चीजों का भोग लगाते हैं। लेकिन माता लक्ष्मी को गुड़ सबसे ज्यादा प्रिय होता है। पंड़ित जी ने बताया कि उन्हें गुड़ के प्रसाद का भोग इसलिए लगाया जाता है। क्योंकि ये शुद्ध और पवित्र होता है। साथ ही, इससे आपके घर में समृद्धि बनी रहती है। इसलिए आपको इसका भोग जरूर लगाना चाहिए।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: बढ़ती ठंड में लड्डू गोपाल को लगाएं ये भोग, लाला हो जाएगा प्रसन्न
गुड़ के प्रसाद को मां लक्ष्मी को चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, आपके घर में लक्ष्मी बनी रहती है। आप चाहें तो पंडित जी से पूछकर इसे चढ़ाने का सही समय भी पूछ सकते हैं। इससे आप नियम के अनुसार पूजा कर पाएंगे। साथ ही, मां लक्ष्मी की कृपा अपने घर पर बनाएं रखेंगे।
इसे भी पढ़ें: मां लक्ष्मी को केले के पत्ते पर भोग लगाने का क्या है महत्व
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।