Maa Katyayani Vrat Katha: क्यों की थी श्री कृष्ण ने मां कात्यायनी की पूजा? जानें जन्म से लेकर ब्रज यात्रा तक की कथा

ऐसा भी कहा जाता है कि मां कात्यायनी की पूजा के बाद उनकी व्रत कथा का श्रवण करने या पाठन करने से सभी संकटों से मुक्ति मिल जाती है।  
image

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि मां कात्यायिनी की पूजा से घर और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। इसका अलावा, ऐसा भी कहा जाता है कि मां कात्यायनी की पूजा के बाद उनकी व्रत कथा का श्रवण करने या पाठन करने से सभी संकटों से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं मां कात्यायनी की व्रत कथा के बारे में विस्तार से।

मां कात्यायनी की व्रत कथा

kyu braj mein ki jati hai maa katyayani ki puja

पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में एक ऋषि हुआ करते थे जिनका नाम कात्यायन था। महर्षि कात्यायन मां पार्वती के परम भक्त थे। साथ ही, मां के प्रति उनकी भक्ति सिर्फ एक भक्त के समान नहीं थी बल्कि मां को वह एक पिता की तरह भी देखते थे।

एक दिन महर्षि कात्यायन ने मां पार्वती को पुत्री रूप में पाने के लिए तपस्या करने का निर्णय किया और घोर तप में लीन हो गए। महर्षि के तप से प्रसन्न होकर मां ने उन्हें दर्शन दीये और यह वरदान दिया वह उनकी पुत्री के रूप में दुष्टों के संहार हेतु प्रकट होंगी।

इसके बाद एक लंबा समय बीत गया और तभी महिषासुर नाम के एक दैत्य का अत्याचार तीनों लोकों पर बढ़ने लगा। उसके अत्याचारों से परेशान होकर देवी-देवता सभी मां पार्वती के पास पहुंचे और उन्हें पृथ्वी पर अवतार लेने के लिए प्रार्थना करने लगे।

यह भी पढ़ें:Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में करें लौंग के ये टोटके, हर बुरी नजर होगी दूर

माता पार्वती ने अपने तेज के अंश को ऋषि कात्यायन के घर में स्थापित किया और उसी तेज से जन्मीं एक महा तेजस्वी कन्या। ऋषि कात्यायन की पुत्री होने के कारण मां के इस रूप का नाम कात्यायनी पड़ा। मां कात्यायनी ने महिषासुर का वध किया।

kaise shri krishna ki aaradhya devi bani maa katyayani

मां कात्यायनी को ब्रज मंडल की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कृष्ण को पाने हेतु श्री राधा समेत सभी गोपियों ने मां कात्यायनी की पूजा की थी और मां के कहने पर ही श्री कृष्ण गोपियों को प्राप्त हुए थे और महारास रचाया था।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से मां कात्यायनी की व्रत कथा के बारे में जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP