Which zodiac sign Should Wear ruby gemstone

किन राशियों को पहनना चाहिए माणिक रत्न?

ज्योतिष शास्त्र में सभी रत्नों के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगर व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार रत्नों को धारण करें, तो शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-17, 14:47 IST

(which zodiac sign should wear ruby gemstone) ज्योतिष शास्त्र में सभी रत्नों के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगर व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार रत्नों को धारण करें, तो उसे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है। अगर बात करें, माणिक रत्न के बारे में तो इसे धारण करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। अब ऐसे में किस राशि के जातकों के लिए माणिक रत्न शुभ माना जाता है। आइए इस लेख में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

मेष राशि वाले पहनें माणिक रत्न

aries tips

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए माणिक रत्न धारण करना शुभ माना जाता है। सूर्य ग्रह मेष राशि का स्वामी होता है। माणिक रत्न सूर्य ग्रह का रत्न माना जाता है। माणिक रत्न धारण करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है, जिसके फलस्वरूप मेष राशि वालों को कई लाभ मिल सकते हैं। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होती है। साथ ही ग्रह दोषों से भी छुटकारा मिल सकता है। इसलिए मेष राशि के जातक माणिक रत्न धारण कर सकते हैं। 

सिंह राशि वाले पहनें माणिक रत्न

सिंह राशि वालों के लिए माणिक रत्न धारण करना शुभ माना जाता है। सूर्य ग्रह सिंह राशि का स्वामी होता है। माणिक रत्न सूर्य ग्रह का रत्न माना जाता है। माणिक रत्न धारण करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है। जिससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होती है। रोग दोष से भी छुटकारा मिल सकता है। कुंडली में स्थित ग्रहों की बाधाओं को दूर करने के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है। माणिक रत्न को रविवार के दिन सोने या तांबे की अंगूठी में धारण करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - अप्रैल माह में जन्मे लोगों को धारण करना चाहिए ये रत्न, होगा धन लाभ

धनु राशि वाले पहनें माणिक रत्न

धनु राशि के लिए माणिक रत्न धारण करना शुभ फलदायी माना जाता है। बता दें, गुरु और सूर्य ग्रह धनु राशि के मित्र ग्रह माने जाते हैं। इससे व्यक्ति के ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही सुख-समृद्धि के साथ-साथ भौतिक सुख-सुविधाओं की भी प्राप्ति हो सकती है। धनु राशि के जातक माणिक रत्न धारण करने से पहले पूजा-पाठ और शुद्धिकरण जरूर करा लें। तभी धारण करने से लाभ हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - अपनी राशि के अनुसार धारण करें रत्न, बनी रहेगी सुख समृद्धि

कर्क राशि वाले पहनें माणिक रत्न

dfabdefeccd

कर्क राशि के लिए माणिक रत्न धारण करना उत्तम माना जाता है। बता दें, चंद्रमा और सूर्य ग्रह कर्क राशि के मित्र माने जाते हैं। इसे धारण करने से मानसिक और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कुंडली में स्थित ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अगर आपके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानियां आ रही हैं, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- herzindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;