Bhadrpad Purnima 2025: भाद्रपद पूर्णिमा पर पड़ेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें राशि अनुसार किन वस्तुओं का दान करना होगा शुभ

भाद्रपद पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। अगर आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार दान करेंगी तो इसका पूर्ण फल मिल सकता है। आइए यहां जानें अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना ठीक है।
image
image

हिंदू पंचांग में किसी भी तिथि का अपना विशेष महत्व होता है और पूर्णिमा का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। भाद्रपद मास की पूर्णिमा धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र मानी जाती है। इस दिन व्रत-पूजन, दान-पुण्य और स्नान का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है। इस साल भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का साया भी है और इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण काल के समय आपको विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है, लेकिन साथ ही यह समय आध्यात्मिक उन्नति और पितरों की कृपा पाने का भी दिन है क्योंकि इसी दिन से पितृ पक्ष का आरंभ भी हो रहा है। भाद्रपद पूर्णिमा पर श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करते हैं भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का पालन करते हैं। इसके साथ ही इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार सही चीजों का दान करती हैं तो ये आपके जीवन में शुभता को आमंत्रित कर सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपको भाद्रपद पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि के लोग अगर भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लाल चीजों का दान करेंगी, जैसे अगर आप मसूर की दाल किसी जरूरतमंद को दान में देंगी तो आपके जीवन में इसके पूर्ण लाभ हो सकते हैं। आप इस दिन लाल कपड़ों का दान भी कर सकती हैं।

purnima tithi daan

वृषभ राशि

अगर वृषभ राशि के लोग भाद्रपद पूर्णिमा के दिन सफ़ेद चीजों जैसे दूध, दही का दान करती हैं तो आपके जीवन में उसके पूर्ण लाभ हो सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सफेद चीजों का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन हरे रंग के अनाज, सब्जियां या वस्त्रों का दान करना चाहिए। इससे आपको करियर में लाभ होने के साथ बिजनेस में भी लाभ होता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन सफेद चीजों और फलों का दान करना चाहिए। अगर आप इस दिन जरूरतमंदों को सफेद वस्त्रों का दान करें और फल का दान करें, तो इसके पूर्ण लाभ आपको भविष्य में दिखाई देते हैं।

fruits in donation bhadrpad purnima

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग अगर पूर्णिमा के दिन सफेद अनाज का दान करेंगे तो आपके लिए शुभ होगा। आप इस दिन चावल या गेहूं का दान करें और साथ में चीनी भी दान में दें, आपको इसका लाभ मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें: Purnima Tithi 2025: सितंबर महीने में इस दिन पड़ेगी भाद्रपद पूर्णिमा, यहां लें आने वाली तिथियों समेत पूजा के शुभ मुहूर्त की सही जानकारी

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन बुध से जुड़ी चीजों जैसे हरे अनाज का दान करना चाहिए, इससे उनके जीवन में समृद्धि आती है। अगर आप दान में हरी मूंग की दाल का दान कर सकती हैं या हरी सब्जियों और फल का दान भी आपके लिए शुभ हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के लोग यदि भाद्रपद पूर्णिमा के दिन घी और मक्खन का दान करेंगे तो आपके लिए लाभ होगा। इस उपाय से आपके जीवन में पड़ने वाले चंद्रग्रहण का भी कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन पैसों का दान करने की सलाह दी जाती है। अगर आप पैसों का दान करती हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन हल्दी का दान करना चाहिए, इससे जीवन की समस्यायों से मुक्ति मिल सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन काले तिल या काले अनाज का दान करना चाहिए, इससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं।

bhadrpad purnima daan significance

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को पूर्णिमा तिथि के दिन सरसों के तेल का दान करना चाहिए। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा चंद्र ग्रहण तो क्या इस दिन करना चाहिए पितरों का श्राद्ध और तर्पण

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन पीले वस्त्रों का दान करने की सलाह दी जाती है, इससे आपके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik. com

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP