Mar 21 - Apr 19
Lucky Colour
Lucky Gemstone
Lucky Day
Lucky Number
Ruling Planet
Compatible Zodiac Sign
ज्योतिष गणना के अनुसार मेष राशि के लोग स्वभाव से स्वतंत्र होते हैं। ये लोग अपने बारे में कोई भी निर्णय लेने में सक्षम होते हैं और अपने निर्णय को सबसे आगे समझते हैं। इस राशि के लोग आशावादी, मासूम एवं विश्वसनीय होते हैं।
लग्न इनको ऊर्जावान और ताकतवर बनाती है। ये लोग स्वभाव से स्वतंत्र होने के साथ स्वतंत्र विचार के भी होते हैं। मेष राशि के लोग हमेशा दूसरों से प्रेरणा लेते हैं और निरंतर आगे बढ़ते हैं। मेष राशि की महलाएं हर एक रिश्ते में हावी होती हैं, चाहें उनके वैवाहिक जीवन की बात करें या लव लाइफ की, इस राशि की महिलाएं पुरुषों पर हावी होती हैं।
लेकिन मेष राशि के पुरुष स्पष्टवादी होते हैं और अपनी बात दूसरों के सामने रखने से घबराते नहीं हैं। उनका यह स्वभाव दूसरों के बीच अलग पहचान बनाने में मदद करता है। क्रोध के कारण कभी-कभी मेष राशि के लोग अपना धैर्य खो देते हैं।
मेष राशि को यदि कोई चोट पहुंचाता है तो ये दुखी हो जाते हैं। लेकिन इन बातों को भूलकर फिर से दूसरों पर विश्वास करने लग जाते हैं। मेष राशि के लोग स्वभाव से निर्भीक होते हैं। ये जन्मजात लीडर होते हैं और इनमे स्पष्ट वक्ता बड़बोलेपन की प्रवृति पायी जाती है।
किसी भी जगह पर मेष राशि के लोग हमेशा पहल करने को तैयार रहते हैं। ये दूसरों के आदेश को पसंद नहीं करते हैं। ये स्वभाव से काफी जिद्दी होते है और इनमें उतावलापन देखा जाता है। मेष राशि के लोगों का शासक ग्रह मंगल होता है और उसी की तरह ये लोग गर्म और तूफानी होते हैं।
वे आत्मविश्वास और जुनून का संयोजन होते हैं। हर कोई जो कभी मेष राशि के लोगों से प्यार करता है उन्हें रोमांचक रूप से पाने का प्रयास करता है। जब रोमांस की बात आती है तो हमेशा ये रिश्ते में पहल करते हैं।
लेकिन जब सामने वाला उनके प्रपोजल के लिए हामी भरता है तो ये तेजी से आगे बढ़ जाते हैं। मेष राशि के लोगों का ध्यान रखने के लिए, किसी को भी उतना ही ऊर्जावान और रोमांचक होना चाहिए जितना कि वे स्वयं हैं।
मेष राशि वाले स्वभाव से स्वतंत्र और निडर होते हैं। इन्हें रोक-टोक पसंद नहीं होता है। मेष राशि वाले जातक दृढ़ निश्चय वाले होते हैं। ऐसे लोग अपनी शर्तों पर ही जिंदगी जीते हैं। ये थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं। इन्हें समझौता करना पसंद नहीं होता है। ये हर काम में सबसे आगे रहने का प्रयास करते हैं। ये जिस भी काम को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये जिंदादिल इंसान होते हैं। ये हर परिस्थिति में डटकर उसका सामना करते हैं।
यदि आपकी सूर्य राशि कर्क मेष है तो पढ़िए आपके निजी जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में