ghar ke mukhya dwar pr kaun sa diya jalaye

घर के मुख्य द्वार पर कौन सा दीपक जलाना चाहिए?

हिन्दू धर्म में घर की चौखट यानी कि घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। 
Editorial
Updated:- 2024-01-16, 23:00 IST

Ghar Ke Darwaje Par Kaun Sa Diya Jalana Chahiye: हिन्दू धर्म में घर की चौखट यानी कि घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है लेकिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाते समय आप में से बहुत से लोगों को यह नहीं पता होगा कि कौन सा दीपक घर के मेन गेट पर जलाना चाहिए। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में। 

घर के मुख्य द्वार पर कौन सा दीया जलाएं? 

which diya we can lit at home main door

घर के मुख्य द्वार पर हमेशा घी का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही, घी का दीपक मिट्टी का होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि घर के मुख्य द्वार पर जलाया गया दीपक कभी भी घर में वापस नहीं लाते हैं बल्कि उसे घर के बाहर फेंक देते हैं।

यह भी पढ़ें: दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से मिलते हैं ये लाभ

इसके पीछे का कारण यह है कि जब घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाया जाता है तो दीये के शुभ प्रभाव से घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक शक्तियां घर के बाहर ही रुक जाती हैं और सिर्फ सकारात्मकता ही घर में प्रवेश कर पाती है। 

which diya can be lit at home main door

ऐसे में अगर मुख्य द्वार पर जलाए गए दीपक को घर में पुनः लेकर आया जाए तो इससे घर में नकारात्मकता का प्रवेश होता है और अशुभता का प्रभाव घर में दिखने लगता है। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर मिट्टी के दीये में घी से दीपक जलाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: शाम के समय इस दिशा की ओर होनी चाहिए जलते दीपक की लौ

घर के मुख्य द्वार पर क्या हैं दीया जलाने के लाभ?

घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाने से घर के संकट दूर होते हैं। अगर घर में कोई वास्तु दोष है तो वह नष्ट हो जाता है। इसके साथ ही, ग्रहों का पड़ने वाला बुरा असर भी शुभता में बदल जाता है। घर में सुख, समृद्धि, शांति, संपन्नता आदि स्थापित होने लगती है। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर कौन सा दीया जलाना चाहिए और मुख्य द्वार पर दीया जलाने से कौन से लाभ मिलते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock, pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;